Sports

नई दिल्ली: भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम के संभावित खिलाड़यिों ने सरकार के दिशा-निर्देशों के पालन के साथ बेंगलुरु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के शिविर में ट्रेनिंग शुरु कर दी है। हॉकी इंडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी।   कोरोना वायरस के कारण देशभर में लगे लॉकडाउन के बीच खेल गतिविधियां स्थगित कर दी गयी थीं और खिलाड़ी ट्रेनिंग भी नहीं कर पा रहे थे।  

हॉकी इंडिया ने बयान जारी कर कहा, ‘बेंगलुरु स्थित साई के शिविर में पुरुष और महिला हॉकी संभावित खिलाड़यिों ने एक जून से सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करके ट्रेनिंग शुरु कर दी है। साई ने आश्वासन दिया है कि सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए सरकार के निर्देशों का पालन किया जा रहा है। सभी खिलाड़यिों को इस बारे में जानकारी दी गई है और उन्हें दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया है।'        

बयान में कहा गया है, ‘चूंकि खिलाड़ी दो महीने के अंतराल के बाद मैदान पर उतरे हैं इसलिए उन्हें सीमित समय तक ट्रेनिंग की इजाजत दी गयी है और खिलाड़यिों को चोटिल होने से बचने के लिए शुरुआती तौर पर बुनियादी खेल गतिविधियां ही शुरु की हैं। नए हालात के अनुसार कोचिंग स्टाफ खिलाड़यिों को मानदंड के मुताबिक खुद को ढालने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए रोजाना कार्यक्रम जारी कर रहे हैं।'