Sports

नई दिल्ली : दशहरा पर्व पर भारतीय क्रिकेटरों ने अपने फैंस को स्पैशल मैसेज दिए। सुबह से ही सचिन तेंदुलकर से लेकर युवराज सिंह तक हर किसी ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस को दशहरे की बधाई दी। 
वहीं, इस दौरान भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का एक ट्विट भी चर्चा में रहा। गंभीर ने अपनी पोस्ट में सुंदर कविता लिखी थी- 
बुराई पर अच्छाई की जीत दशहरा है
समाज की हर बुराई को मिटाना दशहरा है
देश के दुश्मनों का अंत दशहरा है
महिलाओं की सुरक्षा ही दशहरा है
इस दशहरा आपके सारे दुखों का अंत हो
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।

देखें क्रिकेटरों द्वारा किए गए ट्विट-