Sports

बर्मिंघम : कॉमनवैल्थ गेम्स की रैसलिंग स्पर्धा में छह गोल्ड के साथ भारत के लिए शनिवार का दिन भारत के लिए बेहद अच्छा रहा। भारत के 13 गोल्ड, 11 सिल्वर और 16 ब्रॉन्ज मेडल सहित कुल 40 मेडल हो चुके हैं और तालिका में पांचवें स्थान पर है। दसवें दिन भारत को और पदक मिलने की उम्मीद है। आइए भारत के दसवें दिन के शेड्यूल पर नजर डालते हैं - 

एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स : 

पुरुषों की त्रिकूद फाइनल: अब्दुल्ला अबुबाकर, एल्डोस पॉल, प्रवीण चित्रावल - 2:45 बजे 
पुरुषों की 10,000 मीटर पैदल चाल फाइनल : अमित, संदीप कुमार - 3:50 बजे 
महिला भाला फेंक फाइनल : शिल्पा रानी, अन्नू रानी - 4:05 बजे 
महिलाओं की चार गुणा 100 मीटर रिले फाइनल: शाम 5:24 बजे 
पुरुषों की भाला फेंक फाइनल: रोहित यादव, डीपी मनु - रात 12:10 बजे (सोमवार) 
पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर रिले फाइनल: रात 1 बजे (सोमवार) 

बैडमिंटन : 

महिला एकल सेमीफाइनल : पीवी सिंधू - दोपहर 2:20 बजे 
पुरुष एकल सेमीफाइनल एक : लक्ष्य सेन - दोपहर 3:10 बजे 
पुरुष एकल सेमीफाइनल दो: किदांबी श्रीकांत - दोपहर 3:10 बजे 
महिला युगल सेमीफाइनल : त्रीशा जॉली और गायत्री गोपीचंद- दोपहर 4 बजे 
पुरुष युगल सेमीफाइनल: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी- 4:50 बजे

मुक्केबाजी :

महिला 48 किग्रा फाइनल : नीतू - दोपहर 3 बजे 
पुरुषों का 51 किग्रा फाइनल: अमित पंघाल - दोपहर 3:15 बजे 
महिलाओं का 50 किग्रा फाइनल: निकहत जरीन - शाम 7 बजे 
पुरुष 92 किग्रा फाइनल: सागर अहलावत- रात 1:15 (सोमवार) बजे 

क्रिकेट : 

महिला टी20 फाइनल : भारत - रात 9:30 बजे

हॉकी : 

महिला कांस्य पदक मैच: भारत बनाम न्यूजीलैंड - दोपहर 1:30 बजे 

स्क्वॉश :

मिश्रित युगल कांस्य पदक मैच : दीपिका पल्लीकल/सौरव घोषाल - रात 10:30 बजे 

टेबल टेनिस और पैरा टेबल टेनिस : 

महिला एकल कांस्य पदक मैच: श्रीजा अकुला - दोपहर 3:35 बजे 
पुरुष युगल स्वर्ण पदक मैच: अचंता शरत कमल और जी साथियान - शाम 6:15 बजे 
पुरुष एकल सेमीफाइनल 1: अचंता शरत कमल
पुरुष एकल सेमीफाइनल 2: जी साथियान
मिश्रित युगल स्वर्ण पदक मैच: अचंता शरत कमल और श्रीजा अकुला - रात 12:15 बजे (सोमवार को)।