स्पोर्ट्स डेस्क : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 23वां मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। बेंग्लुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और इसे सही साबित किया। बेंगलुरु ने भुवनेश्वर कुमार के 3 और रसिख सलाम दार के 4 विकेटों की बदौलत 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर लखनऊ को 146 रन पर ऑल आउट कर दिया।
भुवनेश्वन ने 27 जबकि दार ने 24 रन दिए। इसके अलावा 2 विकेट क्रुणाल पांड्या और एक विकेट जोश हेजलवुड के नाम रहा। लखनऊ की तरफ से मिचेल मार्श ने 32 गेंदों पर 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से सबसे 40 रन बनाए। आयुश बदौनी ने 24 गेंदों पर 4 चौकों और एक छक्के की मदद से 38 रन की पारी खेली। अंत में मुकुल चौधरी ने 28 गेंदों पर 39 रन (3 चौके और 2 छक्के) की पारी खेली जिससे टीम 146 रन बना सकी। अब बेंगलुरु को जीत के लिए 147 रन की जरूरत है।
प्लेइंग XI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार
लखनऊ सुपर जायंट्स : एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव