Sports

खेल डैस्क : विश्व के नंबर एक टी20ई बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने मंगलवार को गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी20 के दौरान 100 छक्के पूरे किए। यादव अपनी 49वीं पारी में इस मुकाम पर पहुंचे, जिससे वह एविन लुईस के बाद दूसरे सबसे तेज उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ी बन गए। देखें रिकॉर्ड-

100 T20I छक्कों के लिए सबसे कम पारी
48 एविन लुईस, विंडीज
49 क्रिस गेल, विंडीज
49 सूर्यकुमार यादव, भारत
57 कोलिन मुनरो, न्यूजीलैंड
70 एरोन फिंच, ऑस्ट्रेलिया

IND vs WI, Suryakumar Yadav, Team india, Suryakumar Yadav 100 T20i sixes, cricket news in hindi, sports news, सूर्यकुमार यादव, टीम इंडिया, सूर्यकुमार यादव 100 T20i छक्के, क्रिकेट समाचार हिंदी में, खेल समाचार


भारतीय बल्लेबाजों में सबसे आगे
सूर्यकुमार यादव ने 49 पारियों में 100 छक्के पूरे किए हैं। वह पहले से ही रोहित शर्मा और विराट कोहली से काफी आगे है। रोहित शर्मा ने 84 तो विराट ने 94 पारियों में 100 छक्के पूरे किए थे। खास बात यह है कि सूर्यकुमार ने टी20 में महज 1007 गेंदें खेलकर ही यह उपलब्धि अपने नाम कर ली। यानी वह हर 10वीं गेंद पर छक्का लगा रहे हैं।

 


2022 के बाद सबसे ज्यादा 50+ भी उनके नाम
2022 के बाद से ही टी20 में सूर्यकुमार यादव ने शानदार प्रदर्शन किया है। गुयाना में खेल गए तीसरे टी20 में वह जैसे ही अर्धशतक से आगे निकले उन्होंने एक यूनीक रिकार्ड बना लिया। सूर्यकुमार 2022 के बाद से 14 बार 50+ स्कोर बना चुके हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मोहम्मद रिजवान (12), विराट कोहली (9), फहीम नजीर (8) और मोहम्मद वसीम (8) का भी नाम है। 

 

IND vs WI, Suryakumar Yadav, Team india, Suryakumar Yadav 100 T20i sixes, cricket news in hindi, sports news, सूर्यकुमार यादव, टीम इंडिया, सूर्यकुमार यादव 100 T20i छक्के, क्रिकेट समाचार हिंदी में, खेल समाचार


T20I में सूर्यकुमार यादव
2021 : 244 रन, 34.9 औसत, 155.4 स. रेट
2022 : 1164 रन, 46.6 औसत, 187.4 स. रेट
2023 : 372 रन, 53.1 औसत, 153.1 स. रेट

 


12वां प्लेयर आफ द मैच जीता
सूर्यकुमार ने महज 51 मैचों में ही अपना 12वां प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने इसी के साथ रोहित शर्मा की भी बराबर कर ली है। इस लिस्ट में बतौर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली 15 अवॉर्ड के साथ सबसे आगे चल रहे हैं।


सूर्यकुमार यादव ने लगाए ताबड़तोड़ शॉट्स-