Sports

खेल डैस्क : मुंबई इंडियंस के स्टार क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव आखिरकार रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में उतर ही गए। आईपीएल शुरू होने से ठीक पहले सूर्यकुमार चोटिल हो गए थे इसलिए अहतियात के लिए वह मुंबई के कुछ मुकाबलों से बाहर हो गए थे लेकिन अब जब आईपीएल शुरू हो चुका है और वह 4 महीने बाद मैदान पर लौट आए हैं। लेकिन उनकी वापसी अच्छी नहीं रही। दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में वह शून्य पर ही आऊट हो गए। उन्हें एनिरक नोत्र्जे ने जेक फ्रेजर के हाथों कैच आऊट कराया। इससे लंबे समय से सूर्यकुमार की वापसी का इंतजार कर रहे क्रिकेट फैंस भी निराश हो गए।

 

 


क्रिकेट फैंस ने जमकर शेयर किए मीम्स

 

 

 


रोहित के करीबी हैं सूर्यकुमार
मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के साथ सूर्यकुमार यादव काफी करीब है। रोहित से जब कप्तानी लेकर हार्दिक पांड्या को दी गई थी तब सूर्यकुमार ने सोशल मीडिया पर दबी जुबान पर अपना गुस्सा भी जाहिर किया था। रोहित से जब कप्तानी ली गई तो सूर्यकुमार ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर टूटे दिल की इमोजी शेयर की थी। यही नहीं, मुंबई के कुछ और क्रिकेटर ने भी ऐसा ही किया था। माना जा रहा था कि हार्दिक के आने से सूर्यकुमार के हाथ से मुंबई इंडिनय की उपकप्तानी निकल गई। इसी कारण वह निराश थे।

 

मुकाबले की बात की जाए तो वानखेड़े में रोहित शर्मा और ईशन किशन ने मुंबई इंडियंस को तेजतर्रार शुरूआत दी थी। रोहित ने जहां 27 गेंदों पर 49 न बनाए तो वहीं, ईशान ने 23 गेंदों पर 42 रनों का योगदान दिया। इसके बाद एक छोर संभालते हुए हार्दिक पांड्या और टिम डेविड ने जोरदार हिटिंग करते हुए स्कोर 150 से ऊपर पहुंचाया। 


दोनों टीमों की प्लेइंग 11 
मुंबई इंडियंस :
रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्जी, जसप्रीत बुमराह।
दिल्ली कैपिटल्स : डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, झाय रिचर्डसन, एनरिक नॉर्टजे, इशांत शर्मा, खलील अहमद।