Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम ने केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव की पारियों की बदौलत 8 विकेट से जीत दर्ज कर ली है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के बाद फील्डिंग चुनी थी। उनका यह फैसला दीपक और अर्शदीप ने 9 रन पर पांच विकेट लेकर सही साबित कर दिया। द. अफ्रीका केशव महाराज के 41 रनों की बदौलत 106 रनों तक पहुंचने में सफल रही। 107 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने रोहित और विराट के जल्द विकेट गंवाने के बाद सूर्यकुमार और केएल राहुल के बीच पनपनी साझेदारी की बदौलत जीत हासिल कर ली।

दक्षिण अफ्रीका (पहली पारी)

  • अफ्रीका की ओर से क्विटंम डिकॉक के साथ कप्तान तेम्बा बावुमा ओपनिंग पर आए। बावुमा पहली ही ओवर में दीपक चाहर की खूबसूरत इन स्विंग पर बोल्ड हो गए। इससे  अगले ही ओवर में अर्शदीप सिंह ने डिकॉक को बोल्ड कर दिया। दक्षिण अफ्रीका ने इस तरह महज 1 रन पर ही दो अहम विकेट गंवा लिए।
  • अर्शदीप यही नहीं रुके। उन्होंने दो वाइड गेंदें फेंकने के बाद दक्षिण अफ्रीका बल्लेबाज रोसो को पंत के हाथों कैच आऊट करवा दिए। रोसो गोल्डन डक पर आऊट हुए। आखिरी गेंद पर फिर से अर्शदीप ने स्ट्राइक की और मिलर को बोल्ड कर दिया। इस तरह पहले ही ओवर में अर्शदीप के तीन विकेट मिल गईं। 

  • दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज गेंद को समझने में संघर्ष करते दिखे। दीपक चाहर ने अपनी दूसरी ओवर की तीसरी गेंद पर ट्रिस्टन को कैच आऊट करवा दिया। अर्शदीप ने ट्रिस्टन की बेहतरीन कैच पकड़ी। ट्रिस्टन भी गोल्डन डक हुए। मार्कराम ने स्थिति संभाली और पर्नेल के साथ मिलकर स्कोर को आगे बढ़ाया। लेकिन मार्कराम 8वें ओवर में 25 रन बनाकर आऊट हो गए। हर्षल पटेल ने उनकी विकेट ली। 

  • पर्नेल ने एक छोर संभालकर स्कोर आगे बढ़ाया। लेकिन 16वें ओवर में वह अक्षर का शिकार बन गए। पर्नेल ने 37 गेंदों में 24 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका को बड़ा सहारा केशव महाराज से मिला। केशव ने हर्षल पटेल की गेंद पर बोल्ड होने से पहले 35 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 41 रन बनाए। 

 

भारत (दूसरी पारी)

  • टीम इंडिया ने धीमी शुरूआत की। रबाडा ने पहला ओवर मेडन फेंका। लेकिन तीसरे ही ओवर में उन्होंने रोहित शर्मा को डिकॉक के हाथों आऊट करवा दिया। रोहित खाता भी नहीं खोल पाए थे। टीम इंडिया ने पहले पावरप्ले में सिर्फ 17 रन ही बना पाए थे। 7वां ओवर फेंकने आए एनरिक ने पहली ही गेंद पर विराट को चलता किया। विराट 9 गेंदों पर 3 रन बना पाए।
  • टीम इंडिया ने जब 17 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे तभी केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने जिम्मेदाराना पारियां खेलकर भारत को 8 विकेट से जीत दिला दी। केएल राहुल ने 56 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से 00 तो सूर्यकुमार ने 33 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। भारतीय टीम अब तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। 

 

प्लेइंग 11

दक्षिण अफ्रीका : क्विंटन डी कॉक (W), टेम्बा बावुमा (C), रिले रोसौव, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज़ शम्सी

भारत : रोहित शर्मा (C), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (W), दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, अर्शदीप सिंह