अहमदाबाद : संजू सैमसन (89), इशान किशन (54) और अभिषेक शर्मा (52) की विस्फोटक अर्धशतकीय पारियों के बाद जसप्रीत बुमराह (चार विकेट) और अक्षर पटेल ( तीन विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने रविवार को टी-20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार यह खिताब अपने नाम किया। भारत लगातार दूसरी बार टी-20 विश्वकप खिताब जीतने वाली टीम बन गई है।
256 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड पर बड़े स्कोर का दबाव दिखाई देने लगा। तीसरे ओवर में अक्षर पटेल ने फिन ऐलन (नौ) को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। अगले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने रचिन रवींद्र (एक) का शिकार कर न्यूजीलैंड को दूसरा झटका दिया। पांचवें ओवर में अक्षर ने ग्लेन फिलिप्स (पांच) को बोल्ड कर दिया। आठवें ओवर में हार्दिक पंड्या ने माकर् चैपमैन (तीन) को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। इस दौरान एक छोर थामे विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे टिम साइफटर् को वरूण चक्रवर्ती ने आउट कर मैच भारत के पक्ष में कर दिया। टिम साइफटर् ने 26 गेंदों दो चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए 52 रनों की पारी खेली।
13वें ओवर में अक्षर पटेल ने डैरिल मिचेल (17) को आउट कर अपना तीसरा विकेट झटका। डैरिल मिचेल ने अपनी पारी में 11 गेंदों का सामना किया और दो छक्के लगाये। 17वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने जिमी निशम (आठ) को आउट कर भारत को सातवीं सफलता दिलाई। इसी ओवर की अगली गेंद पर बुमराह ने मैट हेनरी (शून्य) को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने मिचेल सैंटनर को बोल्ड कर भारत की झोली में नौवां विकेट डाल दिया। सैंटनर ने 35 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 43 रन बनाये। 19वें अभिषेक शर्मा ने जैकब डफी (तीन) को आउटकर 159 रन पर न्यूजीलैंड की पारी का अंत कर दिया। इसी साथ भारत ने 96 रनों से मुकाबला और टॉफी अपने नाम कर ली। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट लिये। अक्षर पटेल को तीन विकेट मिले। वरुण चकव्रर्ती, हार्दिक पंड्या और अभिषेक शर्मा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इस मैच में चार विकेट लेने के साथ जसप्रीत बुमराह टी-20 विश्वकप में सबसे अधिक 40 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गये है।
इससे पहले आज यहां न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारत के लिए अभिषेक शर्मा और संजूसैम तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 7.1 ओवर में 98 रन जोड़े। आठवें ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र ने अभिषेक शर्मा को विकेट के पीछे कैच आउट कराकर पवेलियन भेज दिया। अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 52 रन बनाये। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये इशान किशन संजूसैमन के साथ दूसरे विकेट लिये 105 रनों की साझेदारी की। जिमी नीशम ने 16वें ओवर की पहली गेंद पर संजू सैमसन को बाउंड्री पर कैच आउट करा दिया। संजूसैमन ने 46 गेंदों में पांच चौके और आठ छक्के उड़ाते हुए 89 रनों पारी खेली। इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर इशान किशन और आखिरी गेंद पर कप्तान सूर्यकुमार यादव (शून्य) को आउट कर न्यूजीलैंड की मैच में वापसी कराई। इशान किशन ने 25 गेंदों में चार चौके और चार छक्के लगाते हुए 54 रनों की पारी खेली। 19वें ओवर में मैट हेनरी ने हार्दिक पंड्या को आउट कर भारत को पांचवां झटका दिया।
हार्दिक पंड्या ने 13 गेंदों में एक चौका और एक छक्का उड़ाते हुए 18 रन बनाये। भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। शिवम दुबे ने आखिरी ओवर कर रहे जिमी नीशम के ओवर में 24 रन ठोक कर भारत का स्कोर 250 के पार पहुंचाया। शिवम दुबे ने आठ गेंदों में तीन चौके और दो छक्के उड़ाते हुए नाबाद 28 रनों की तूफानी पारी खेली। तिलक वर्मा आठ रन बनाकर नाबाद रहे। भारत दुनिया की पहली टीम है, जिसके नाम दो टी-20 मैचों में लगातार 250 से अधिक का स्कोर है। टी-20 मैचों में भी केवल सनराइजर्स हैदराबाद ऐसा कर चुकी है। यह टी-20 विश्व कप फाइनल में भी सर्वाधिक स्कोर है। इस मामले में भारत ने पिछले विश्व कप में बनाए गए अपने ही 176 रनों के रिकॉडर् को तोड़ा। न्यूजीलैंड के लिए जिमी नीशम ने तीन विकेट लिये। रचिन रवींद्र और मैट हेनरी ने एक- एक बल्लेबाज को आउट किया। राम
प्लेइंग 11
भारत : अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह
न्यूजीलैंड : टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी