Sports

स्पोर्ट्स डैस्क : भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20आई मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर एक अद्भुत कैच देखने को मिला। उनके इस कैच ने ना सिर्फ बल्लेबाज को सस्ते में पवेलियन भेजने का काम किया, बल्कि जिस अंदाज में कैच लपका उससे सभी को हैरान कर दिया। 

लपका अद्भुत कैच
यह नजारा देखने को मिला पारी के 5वें ओवर में। उस समय न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलेन ने विस्फोटक शुरुआत दी। उन्होंने 4 ओवर में ही टीम का स्कोर 37 रन हो गया था। एलन पूरे विस्फोटक मूड में दिख रहे थे, लेकिन वाशिंगटन ने ओवर की दूसरी गेंद पर उन्हें शिकार कर भारत को पहली सफलता दिलाई तो वहीं आखिरी गेंद पर मार्क चैंपमैन को भी अपना शिकार बनाने के लिए खुद अद्भुत कैच लपका।

फिन एलेन ने वॉशिंगटन सुंदर के खिलाफ पहली गेंद पर भी छक्का मार दिया। ओवर की दूसरी गेंद पर हालांकि वो डीप में फील्डिंग कर रहे सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट हो गए। एलेन ने 23 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 35 रनों की पारी खेली। उनके आउट होने के बाद मार्क चैपमैन क्रीज पर उतरे। सुंदर ने लगातार तीन गेंदों पर चैंपमैन को फंसाया। फिर ओवर की आखिरी गेंद पर मार्क चैपमैन ने इसे लॉन्ग ऑफ पर धकेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद हवा में गई। वहीं वॉशिंगटन ने गेंद पर नजर अड़ाते हुए दाैड़ लगाकर हवा में छलांग लगाते हुए एक हाथ से गेंद को लपक किया।

Washington Sundar, you beauty. What a catch. pic.twitter.com/Jqaes7fesS

— Johns. (@CricCrazyJohns) January 27, 2023

अंपायर को भी नहीं हुआ भरोसा

वाशिंगनट कंफर्म थे कि कैच साफ लिया गया, लेकिन बल्लेबाज के साथ-साथ मैदानी अंपायर हैरान था। उनको भरोसा नहीं था कि कैच लपका गया है। रिप्ले में साफ दिखा कि सुंदर ने लंबी छलांग लगाते हुए गेंद को लपक लिया। ऐसे में मैदानी अंपायर ने थर्ड अंपायर की मदद मांगी और रिप्ले में साफ हो गया कि सुंदर ने गेंद को लपका है। चैपमैन बिना रन बनाए पवेलियन लाैट गए। सुंदर के इस कैच की अब जमकर प्रशंसा हो रही है।