Sports

खेल डैस्क : रांची में इंगलैंड के खिलाफ होने वाले चौथे टेस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 5 बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं। रोहित की फिलहाल टेस्ट सीरीज में उपस्थिति अच्छी रही है। राजकोट टेस्ट में जब टीम 35/3 पर थी तब रोहित ने बड़ी पारी खेलकर टीम को संकट से बाहर निकाला था। रोहित के लिए अर्से बाद टेस्ट फॉर्मेट में यह शतक आया था। अब जब वह रांची में उतरेंगे तो कुछ और रिकॉर्ड उनके बल्ले से निकल सकते हैं। रोहित अब तक 57 टेस्ट (98 पारियों) में 45.19 की औसत से 3977 रन बना चुके हैं जिसमें 11 शतक और 16 अर्द्धशतक शामिल हैं। आइए जानते हैं वह कौन से रिकॉर्ड बनाएंगे-


इन रिकॉर्ड्स पर होगी रोहित की नजर
टेस्ट में 4000 रन पूरे करने से 23 रन दूर
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 छक्के पूरे करने से 7 छक्के दूर
प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 9000 रन पूरे करने से 37 रन दूर
टेस्ट में कप्तान के तौर पर 1000 रन का आंकड़ा छूने से 70 रन दूर
टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ 1000 रन पूरे करने से 13 रन दूर
 

 

रांची में रोहित का जोरदार स्वागत


रोहित ने अपने टेस्ट करियर में 80, एकदिवसीय और टी20ई प्रारूप में 323 और 190 छक्के लगाए हैं। यानी कुल 593 छक्के। वह पहले से ही इंटरनेशनल क्रिकेट में ओवरऑल सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले प्लेयर हैं। वह जल्द ही 600 का आंकड़ा छू सकते हैं। रोहित के सामने रांची के बाद धर्मशाला टेस्ट भी है। ऐसे में यह बड़ा रिकॉर्ड बनाने के लिए उनके सामने दो टेस्ट होंगे।