Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : टी-20 विश्व कप 2022 से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई तीन टी-20 आई मैचों की सीरीज टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम कर ली है। हैदराबाद के मैदान पर खेले गए निर्णायक तीसरे टी-20 में 187 रन का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव की बदौलत  मैच जीत लिया। टीम इंडिया अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। पहला मैच इसी सप्ताह 28 सितंबर को होगा। 

 

ऑस्ट्रेलिया (पहली पारी)

  • ऑस्ट्रेलिया ने सलामी बल्लेबाज कैमरून ग्रीन की बदौलत तूफानी शुरूआत की। ग्रीन ने भुवनेवर कुमार की गेंदों पर जमकर रन बरसाए। हालांकि कप्तान फिंच एक बार फिर से असफल हो गए। उन्होंने अक्षर की गेंद पर हार्दिक को कैच थमाने से पहले 7 रन बनाए। 
  • दूसरी ओर कैमरून ग्रीन ने तेजतर्रार बल्लेबाजी जारी रखी और 19 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। ग्रीन (52) को 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर भुवनेश्वर ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।
  • ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर आए लेकिन वह महज 6 रन बनाकर रन आऊट हो गए। 10वें ओवर की पहली ही गेंद पर युजी चहल ने स्मिथ को स्टंप आऊट कर ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका दे दिया। स्मिथ महज 9 रन ही बना पाए थे।
  • ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश इंग्लिस ने बल्ला जरूर चलाया लेकिन अक्षर ने एक ही ओवर में पहले उन्हें फिर मैथ्यू वेड को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। जोश ने 22 गेंदों में 24 तो मैथ्यू वेड ने 3 गेंदों में एक रन बनाया। 
  • लेकिन एक छोर पर खड़े टिम डेविड ने शॉट लगाने जारी रखे। उन्होंने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाए। डेनियल सैम्स ने उनका बाखूबी साथ दिया। डेविड ने 26 गेंदों में 54 रन तो सैम्स ने 28 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को  186 रनों तक पहुंचा दिया।

भारत (दूसरी पारी)

  • भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज डेनियल सेम्स ने पहले ही ओवर में केएल राहुल को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। रोहित ने कुछ अच्छे शॉट जरूर लगाए लेकिन पैट कमिंस ने उन्हें डेनियल के हाथों कैच आऊट करवा भारत को दूसरा झटका दे दिया। रोहित ने 14 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन बनाए। 
  • सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ने इसके बाद स्कोर को आगे बढ़ाया। सूर्यकुमार अच्छे टच में दिखे। उन्होंने 170+ स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाने जारी रखे। कोहली ने भी उनका भरपूर साथ दिया जिसके चलते 12 ओवर में टीम इंडिया का स्कोर 107 रन तक पहुंच गया। 
  • सूर्यकुमार पूरी लय में दिखे। उन्होंने 29 गेंद में एडम जंपा को छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। वह यही नहीं रुके, बड़े शॉट लगाने जारी रखे। वह 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर हेजलवुड के हाथों आऊट हुए। तब तक उन्होंने 36 गेंदों में पांच चौके और पांच छक्कों की मदद से 69 रन बना लिए थे। 
  • विराट कोहली ने अर्धशतक बनाकर मैच को रोमांचक स्थिति में पहुंचा दिया। कोहली को हार्दिक पांड्या का बाखूबी साथ मिला। पांड्या ने कुछ अच्छे हिट लगाए और भारतीय टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। आखिरी ओवर में कोहली ने पहली गेंद पर सेम्स को छक्का लगाया लेकिन अगली ही गेंद को फिंच के हाथों में मार बैठे। हार्दिक ने विजयी शॉट लगाया। कोहली ने 63 तो हार्दिक ने 25 रन बनाए। 

 

पिच रिपोर्ट

हैदराबाद की पिच सपाट है और रन बनाने में मदद करेगी। पारी के मध्य में स्पिनरों को कुछ विकेट्स मिल सकती हैं। 

प्लेइंग 11 

भारत : केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल 

ऑस्ट्रेलिया : एरोन फिंच (कप्तान), कैमरन ग्रीन, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, जोश इंगलिस, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), डेनियल सैम्स, पैट कमिंस, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड