खेल डैस्क : भारतीय कप्तान रोहित शर्मा जिन्हें क्रिकेट फैंस हिटमैन के नाम से भी जानते हैं, ने एक बार फिर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया है। वह क्रिस गेल को पछाड़कर आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। शर्मा ने दुबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रहे चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। रोहित शर्मा ने नाथन एलिस की गेंद पर आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में अपना 65वां छक्का जड़ा और गेल के 64 रन के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया। देखें आंकड़े-
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के (सभी फॉर्मेट)
633 छक्के : रोहित शर्मा, भारत
553 छक्के : क्रिस गेल, विंडीज
476 छक्के : शाहिद अफरीदी, पाकिस्तान
398 छक्के : ब्रेंडन मैकुलम, न्यूजीलैंड
383 छक्के : मार्टिन गुप्टिल
रोहित इस लिस्ट में पहले से ही आगे चल रहे हैं। अब वह आईसीसी टूर्नामेंट्स में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भी पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
351 छक्के : शाहिद अफरीदी, पाकिस्तान
341 छक्के : रोहित शर्मा, भारत
331 छक्के : क्रिस गेल, विंडीज
270 छक्के : सनथ जयसूर्या, श्रीलंका
229 छक्के : महेंद्र सिंह धोनी, भारत
वनडे फॉर्मेट में सर्वाधिक छक्के लगाने की लिस्ट में रोहित शर्मा अभी दूसरे स्थान पर हैं। उम्मीद है कि वह जल्द ही शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ देंगे।
बहरहाल, मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लेते हुए स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी के अर्धशतकों की बदौलत 3 गेंदें शेष रहते सभी 10 विकेट के नुकसान पर भारत को 265 रन का लक्ष्य दिया। भारत की तरफ से मोहम्मद शमी ने 3 जबकि वरुण चक्रवर्ती और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। जवाब में खेलने उतरी भारतीय टीम ने 8वें ओवर तक दोनों ओपनर्स शुभमन गिल और रोहित शर्मा का विकेट गंवा लिया था। इसके बाद श्रेयस अय्यर और विराट कोहली ने मजबूत पार्टनरशिप कर भारत को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया।