Sports

गांधीनगर :  हरियाणा ने राष्ट्रीय खेलों में महिला हॉकी के फाइनल में अनुभवी रानी रामपाल के गोल से पंजाब को 1-0 से हराकर स्वर्ण पदक। पंजाब ने सैमीफाइनल में मध्य प्रदेश को 2-1 से हराया तो वहीं हरियाणा ने झारखंड के खिलाफ 5-2 की बड़ी जीत हासिल की थी। हॉकी में पुरुषों का स्वर्ण पदक कर्नाटक ने जीता। कर्नाटक और उत्तर प्रदेश के बीच खेला गया फाइनल नियमित समय में 2-2 की बराबरी पर छूटा।

मैच का परिणाम पैनल्टी शूटआऊट से निकला। महाराष्ट्र ने पुरुषों के सॉफ्टबॉल का स्वर्ण जीता। टीम ने सैमीफाइनल में आंध्र प्रदेश को 3-0 से हराने के बाद फाइनल में छत्तीसगढ़ को 1-0 से पराजित किया। महिलाओं की सॉफ्टबॉल स्पर्धा का स्वर्ण पंजाब के नाम रहा। टीम ने फाइनल में केरल को 6-2 से शिकस्त दी।