Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का चौथा मैच मुल्लांपुर में खेला जा रहा है। पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। गुजरात ने बल्लेबाजी की शुरूआत करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए।

गुजरात की तरफ से कोई भी प्लेयर अर्धशतकीय पारी तक नहीं पहुंच सका। सबसे ज्यादा रन शुभमन गिल (39) और जोस बटलर (38) ने बनाए। पंजाब की तरफ से विजयकुमार वैशाक ने 3 जबकि युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट झटके। अब पंजाब के सामने 163 रन का लक्ष्य है। 

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर कहा, 'हम पहले गेंदबाजी करेंगे। हमारा पिछला सीजन जबरदस्त रहा था। हमें वर्तमान पर ध्यान देना होगा। हमें अतीत के बारे में सोचने की जरूरत नहीं है। हमें अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलना होगा। कूपर टीम में आए हैं। साथ ही स्टोइनिस, बार्टलेट और मार्को जानसेन भी।' 

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा, 'विकेट काफी अच्छा लग रहा है। पिछले दो दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। बल्लेबाजी के लिए यह एक अच्छा विकेट लग रहा है। पिछले साल, हमारा सीजन काफी अच्छा रहा था। दो नए खिलाड़ी - ग्लेन और आशिक शर्मा। हमारे पास जोस, ग्लेन, राशिद और रबाडा हैं। मुझे पूरा यकीन है कि हमारे लिए यह साल उसका बहुत अच्छा रहेगा।' 

प्लेइंग XI

पंजाब किंग्स : प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विशाक विजयकुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

गुजरात टाइटंस : साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, एम शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज