Sports

खेल डैस्क :  इंग्लैंड के हैरी ब्रूक को पाकिस्तानी सरजमीं पर शानदार सफर जारी है। इंग्लैंड ने जब पिछली बार पाकिस्तान का दौरा किया था तो हैरी ब्रूक ने तीन शतक जड़े थे। अब इस अक्तूबर में एक बार फिर से पाकिस्तानी सरजमीं पर पहले ही टेस्ट में इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक ने फिर से शतक जड़ दिया। इसके साथ हैरी ब्रूक पाकिस्तान की धरती पर लगातार चार टेस्ट मैचों में शतक बनाने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज हो गए हैं। हैरी 173 गेंदों पर 12 चौके और 1 छक्के की मदद से 141 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद खड़े हैं। देखें आंकड़े- 


पाकिस्तान के विरुद्ध लगातार सर्वाधिक टेस्ट शतक
4 - ब्रायन लारा (2007-10)
4 - जैक्स कैलिस (2005-06)
4 - डेविड वार्नर (2016-19)
4 - केन विलियमसन (2018-22)


जो रूट और हैरी ब्रुक के बीच 243 रन की साझेदारी पाकिस्तान की धरती पर किसी भी विकेट के लिए इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले साल 2022 में रावलपिंडी में पहले विकेट के लिए जैक क्रॉली और बेन डकेट ने 233 रन बनाए थे। यह पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड के लिए चौथे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी भी है, जिसने 2006 में लॉर्ड्स में एलिस्टेयर कुक और पॉल कॉलिंगवुड द्वारा जोड़े गए 233 रनों को पीछे छोड़ दिया।


पाकिस्तान में एक दिन के खेल में किसी टीम द्वारा सर्वाधिक रन
506 - इंग्लैंड बनाम पाक, रावलपिंडी 2022 (पहला दिन)
406 - श्रीलंका बनाम पाक, कराची, 2009 (पहला दिन)
396 - इंग्लैंड बनाम पाक, मुल्तान, 2024 (दिन 3)
379 - पाक बनाम भारत, फैसलाबाद, 2006
375 - ऑस्ट्रेलिया बनाम पाक, पेशावर, 1999

 

ऐसे चल रहा है मुकाबला
पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए शफीक के 184 गेंदों पर 102, कप्तान शान मसूद के 177 गेंदों पर 151, सऊद शकील के 82 तो आघा सलमान के 119 गेंदों पर 104 रन की बदौलत पहली पारी में 149 ओवरों में 556 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए जैक लीच ने 3 विकेट लीं। जवाब में खेलने उतरी इंग्लैंड ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 101 ओवर में ही तीन विकेट खोकर 492 रन बना लिए हैं। जैक क्राउले ने 78 तो बेन डकेट ने 84 रनों का योगदान दिया है। क्रीज पर फिलहाल 277 गेंदों पर 176 रन बनाकर जो रूट और 173 गेंदों पर 141 रन बनाकर हैरी ब्रूक बने हुए हैं।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
पाकिस्तान :
सईम अयूब, अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, आमेर जमाल, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद
इंग्लैंड : जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जैक लीच, शोएब बशीर