Sports

हांगझोउ : भारत की हरमिलन बैंस ने अपनी मां के प्रदर्शन को 21 साल बाद दोहराते हुए एशियाई खेलों में बुधवार को महिलाओं की 800 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। पंजाब की 25 वर्ष की हरमिलन ने 2:03.75 सेकंड का समय निकाला। श्रीलंका की तारूषी दिसानायका ने 2:03.20 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता। चीन की चुंयु वांग को कांस्य पदक मिला। बैंस ने महिलाओं की 1500 मीटर रेस में भी रजत पदक जीता था। भारत की चंदा 800 मीटर में सातवें स्थान पर रही।