Sports

गुवाहाटी ,आसाम ( निकलेश जैन ) नॉर्थ ईस्ट में पहली बार हो रहे गुवाहाटी इंटरनेशनल शतरंज टूर्नामेंट के सात राउंड के बाद भारत के शायांतन दास और परागुए के डेलगाड़ो रेमरीज़ 6.5 अंक बनाकर सबसे आगे चल रहे है । सातवे राउंड में शायांतन दास नें सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए कोलम्बिया के कृस्टियन रिओस को सिसिलियन ओपनिंग में मात्र 19 चालों में पराजित करते हुए शानदार जीत हासिल की । वही लगातार सयुंक्त बढ़त पर चल रहे और परागुए के डेलगाड़ो रेमरीज़ नें काले मोहरो से भारत के के रत्नाकरण को मात देते हुए अपनी छठी जीत हासिल की । तीसरे टेबल पर टॉप सीड रूस के पावेल पोंकरातोव नें भारत के पी कार्तिकेयन को मात देते हुए वापसी की तो चौंथे बोर्ड पर भारत के दीपन चक्रवर्ती नें हमवतन और अपने गृहनगर में खेल रहे साहिल दे को पराजित किया । राउंड 7 के बाद 6 अंको पर रूस के पावेल , मिश्र के फावजी अधम ,भारत के सीआरजी कृष्णा ,दीपन चक्रवर्ती और सिद्धान्त मोहापात्रा सयुंक्त दूसरे स्थान पर चल रहे है । 10 राउंड के टूर्नामेंट में अब तीन और राउंड खेले जाने शेष है ।

Rank after Round 7

Rk. SNo     Name Typ sex Gr FED RtgI Pts.  TB1   TB2   TB3   TB4   TB5 
1 2   GM Delgado Ramirez Neuris       PAR 2622 6,5 31,5 35,0 32,25 0,0 6
2 14   IM Das Sayantan       IND 2459 6,5 29,5 32,5 29,75 0,0 6
3 1   GM Ponkratov Pavel       CFR 2641 6,0 29,5 33,0 27,75 0,0 5
4 8   GM Fawzy Adham       EGY 2490 6,0 29,0 32,5 27,00 0,0 6
5 13   IM Krishna C R G       IND 2466 6,0 28,5 32,5 27,25 0,0 5
6 4   GM Deepan Chakkravarthy J.       IND 2520 6,0 27,5 31,0 26,25 0,0 5
7 25   IM Sidhant Mohapatra       IND 2359 6,0 26,0 30,0 26,00 0,0 5
8 26   IM Ratnakaran K.       IND 2316 5,5 32,0 35,5 25,75 0,0 5
9 15   GM Rios Cristhian Camilo       COL 2449 5,5 31,0 33,5 23,75 0,0 5
10 31     Kaustuv Kundu       IND 2281 5,5 30,0 34,0 25,50 0,0 4
11 11   GM Mirzoev Azer       AZE 2476 5,5 30,0 33,0 23,75 0,0 5
12 19   IM Nitin S.       IND 2427 5,5 29,5 33,5 24,75 0,0 5
13 17   IM Shyaamnikhil P       IND 2442 5,5 28,5 32,5 24,75 0,0 4
14 12   IM Tahbaz Arash       IRI 2469 5,5 27,5 30,5 22,75 0,0 5
15 20     Gholami Orimi Mahdi       IRI 2420 5,5 27,0 30,0 22,50 0,0 5
16 22   GM Saptarshi Roy       IND 2402 5,5 24,0 26,5 20,25 0,0 4
17 16   IM Nigmatov Ortik       UZB 2445 5,5 22,0 24,5 20,50 0,0 5
18 6   GM Iniyan P       IND 2516 5,0 30,5 33,5 22,00 0,0 4
19 7   GM Mosadeghpour Masoud       IRI 2511 5,0 30,0 34,0 23,75 0,0 3
20 5   GM Stany G.A.       IND 2517 5,0 29,5 33,0 22,50 0,0 4