Sports

खेल डैस्क : क्रिकेट विश्व कप 2023 में ऐतिहासिक पारी खेलते हुए ऑस्ट्रेलियाई ऑलराऊंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने न सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलाई बल्कि रिकॉर्ड बुक में भी अपना नाम मजबूत कर लिया। मैक्सवेल ने 201 रन की पारी के दौरान ऑस्ट्रेलिया की ओर से वनडे फॉर्मेट में दोहरा शतक लगाने वाला पहला बल्लेबाज बनने का गौरव भी हासिल किया। यही नहीं, छक्के लगाने के मामले में भी वह टॉप पर आ गए हैं। उन्होंने इस एक पारी के साथ कई रिकॉर्ड बनाए हैं। आइए जानते हैं- 


वनडे में ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
201* - ग्लेन मैक्सवेल बनाम एएफजी, मुंबई डब्ल्यूएस, 2023 डब्ल्यूसी
185* - शेन वॉटसन बनाम बांग्लादेश, मीरपुर, 2011
181* - मैथ्यू हेडन बनाम न्यूजीलैंड, हैमिल्टन, 2007
179 - डेविड वार्नर बनाम पाकिस्तान, एडिलेड, 2017
178 - डेविड वार्नर बनाम अफगानिस्तान, पर्थ, 2015 विश्व कप

 

Glenn Maxwell, Australia vs Afganistan, Double century, Glenn Maxwell ODI Records, AUS vs AFG, Cricket world cup, Cricket world cup, CWC 2023

10 छक्के लगाए, पांचवें स्थान पर आए
क्रिकेट विश्व कप के इतिहास में एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अभी भी इंगलैंड के इयोन मोर्गन के नाम पर हैं जिन्होंने 2019 विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ ही 17 छक्के लगाए थे। इसके बाद 2015 विश्व कप में क्रिस गेल (16 बनाम जिमबाब्वे), मार्टिन गुप्टिल (11 बनाम वेस्टइंडीज), फखर जमां (बनाम न्यूजीलैंड) का नाम आता है। मैक्सवेल ने अब इस लिस्ट में 10 छक्के लगाकर पांचवां स्थान हासिल कर लिया है। वह इस विश्व कप में 22 छक्के लगा चुके हैं। 

 

 

Glenn Maxwell, Australia vs Afganistan, Double century, Glenn Maxwell ODI Records, AUS vs AFG, Cricket world cup, Cricket world cup, CWC 2023

 

वनडे में सबसे तेज़ दोहरा शतक (गेंदों द्वारा)
126 - ईशान किशन (भारत) बनाम बांग्लादेश, चैटोग्राम, 2022
128 - ग्लेन मैक्सवेल (एयूएस) बनाम अफगानिस्तान, मुंबई डब्ल्यूएस, 2023
138 - क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) बनाम जिमबाब्वे, कैनबरा, 2023


वनडे फॉर्मेट में 4 या इससे निचले क्रम पर दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड सिर्फ ग्लेन मैक्सवेल के नाम पर दर्ज हो गया है। इससे पहले वनडे फार्मेट में दोहरा शतक ज्यादातर सलामी बल्लेबाजों ने ही लगाया है। गैर-सलामी बल्लेबाजों की लिस्ट में मैक्सवेल अब पहले नंबर पर आ गए हैं।  इसके बाद चार्ल्स कोवेंट्री (194* बनाम बांग्लादेश), विव रिचर्ड्स (189* बनाम इंगलैंड), फाफ डु प्लेसिस (185 बनाम श्रीलंका), विव रिचर्ड्स (181 बनाम श्रीलंका) का नाम आता है। 6 या उससे नीचे क्रम पर उच्चतम स्कोर अभी भी कपिल देव (175* बनाम जिमबाब्वे) के नाम पर है।


विश्व कप में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
237* - मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड) बनाम वेस्टइंडीज, वेलिंगटन, 2015
215 - क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) बनाम जिमबाब्वे, कैनबरा, 2015
201* - ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) बनाम अफगानिस्तान, मुंबई, 2023
188* - गैरी कर्स्टन (दक्षिण अफ्रीका) बनाम यूएई, रावलपिंडी, 1996
183 - सौरव गांगुली (भारत) बनाम श्रीलंका, टॉनटन, 1999

 

Glenn Maxwell, Australia vs Afganistan, Double century, Glenn Maxwell ODI Records, AUS vs AFG, Cricket world cup, Cricket world cup, CWC 2023


7वें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी
लक्ष्य का पीछा करते हुए ग्लेन मैक्सवेल और पैट कमिंस ने नाबाद 202 रन की पार्टनरशिप की जोकि रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 2015 में जोस बटलर और आदिल राशिद ने अपने नाम किया था। दोनों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 177 रन की साझेदारी की थी।  इसके बाद माइकल ब्रेसवेल और मिशेल सैंटनर (162 बनाम भारत), जस्टिन केम्प और एंड्रयू हॉल (138* बनाम भारत) का नाम आता है।

 

एकदिवसीय रन-चेज में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
201* - ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) बनाम अफगानिस्तान, मुंबई, 2023
193 - फखर ज़मान (पाकिस्तान) बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2021
185* - शेन वॉटसन (ऑस्ट्रेलिया) बनाम बांग्लादेश, मीरपुर, 2011
183* - एमएस धोनी (भारत) बनाम श्रीलंका, जयपुर, 2005
183 - विराट कोहली (भारत) बनाम पाकिस्तान, मीरपुर, 2012

 


विश्व कप लगा चुके 43 छक्के
क्रिकेट विश्व कप में ग्लेन मैक्सवेल के नाम पर 43 छक्के हो गए हैं। वह इसी विश्व कप के दौरान ही 22 छक्के लगा गए हैं। ओवरऑल लिस्ट में फिलहाल विंडीज के क्रिस गेल बने हुए हैं जिन्होंने 49 छक्के  लगाए हैं। दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं जोकि 45 छक्के लगाए हैं। मैक्सवेल तीसरे स्थान पर हैं। चौथे स्थान पर एबी डिविलियर्स (37), डेविड वार्नर (37) का नाम आता है।