Sports

आइल ऑफ मेन ,इंग्लैंड ( निकलेश जैन ) 42 देशो के 154 चुनिन्दा दिग्गजों के बीच चल रही फीडे ग्रांड स्विस में 10 वां राउंड भारत के विश्वनाथन आनंद के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ और आनंद को चीन के हाउ वांग के हाथो पराजय का सामना करना पड़ा । इसके साथ ही आनंद के फीडे कैंडीडेट मे पहुँचने की संभावना समाप्त हो गयी है । हालांकि आनंद नें प्रतियोगिता में अच्छा खेल दिखाया है पर खिताब जीतने के लिए यह राउंड जीतना बहुत आवश्यक था । सफ़ेद मोहरो से खेल रहे आनंद को पेट्रोफ डिफेंस में मात्र 28 चालों में हार का सामना करना पड़ा । राउंड 10 के बाद विश्वनाथन आनंद ,पेंटाला हरिकृष्णा ,विदित गुजराती और एसपी सेथुरमन 6 अंको पर खेल रहे है । जबकि भास्करन अधिबन ,कृष्णन शशिकिरण और डी गुकेश 5.5 अंको पर खेल रहे है । 
कौन पहुँच सकता है कैंडीडेट – विश्व चैम्पियन कार्लसन को चुनौती देगा यह तय होगा फीडे कैंडीडेट से और इस प्रतियोगिता के विजेता को सीधे कैंडीडेट में जगह मिलेगी । फिलहाल अंतिम राउंड के पहले नजर डाले तो  अमेरिका के हिकारु नाकामुरा ,अर्मेनिया के लेवान अरोनियन ,रूस के निकिता वितुगोव और अलीक्सींकों किरिल  ,इंग्लैंड के डेविड हावेल और चीन के हाउ वांग 7 अंको पर है और यह राउंड जीतकर फीडे कैंडीडेट में जगह बनाने के दावेदार है । 

Pairings/Results

Round 11 on 2019/10/21

Bo. No.     Name Rtg Pts. Result Pts.   Name Rtg   No.
1 12   GM Nakamura Hikaru 2745 7   GM Caruana Fabiano 2812   2
2 8   GM Aronian Levon 2758 7   7 GM Carlsen Magnus 2876   1
3 38   GM Alekseenko Kirill 2674 7   7 GM Vitiugov Nikita 2732   13
4 15   GM Wang Hao 2726 7   7 GM Howell David W L 2694   24
5 110   GM Paravyan David 2602   GM Le Quang Liem 2708   19
6 39   GM Anton Guijarro David 2674   GM Hovhannisyan Robert 2639   74
7 44   GM Kryvoruchko Yuriy 2669 6   6 GM So Wesley 2767   3
8 43   GM Robson Ray 2670 6   6 GM Anand Viswanathan 2765   4
9 61   GM Sevian Samuel 2654 6   6 GM Yu Yangyi 2763   5
10 53   GM Kovalev Vladislav 2661 6   6 GM Karjakin Sergey 2760   6
11 7   GM Grischuk Alexander 2759 6   6 GM Gelfand Boris 2686   30
12 9   GM Harikrishna Pentala 2748 6   6 GM Leko Peter 2670   42
13 48   GM Maghsoodloo Parham 2664 6   6 GM Wojtaszek Radoslaw 2748   10
14 63   GM Melkumyan Hrant 2650 6   6 GM Svidler Peter 2729   14
15 17   GM Vidit Santosh Gujrathi 2718 6   6 GM Deac Bogdan-Daniel 2613   102
16 18   GM Matlakov Maxim 2716 6   6 GM Nguyen Ngoc Truong Son 2638   76
17 83   GM Abasov Nijat 2632 6   6 GM Xiong Jeffery 2708   20
18 27   GM Grandelius Nils 2691 6   6 GM Sethuraman S.P. 2624   94
19 95   GM Rakhmanov Aleksandr 2621 6   GM Inarkiev Ernesto 2693   26
20 60   GM Oparin Grigoriy 2654   GM Amin Bassem 2699   22
21 25   GM Vallejo Pons Francisco 2694   GM Adhiban B. 2639   73