Sports

Photo - FIDE,Chess.Com

आइल ऑफ मेन ,इंग्लैंड ( निकलेश जैन ) 42 देशो के 154 चुनिन्दा दिग्गजों के बीच चल रही फीडे ग्रांड स्विस में राउंड 8 मेँ भारत के 5 बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद नें रूस के ब्लादिमीर फेडोसीव पर जोरदार जीत के साथ एक बार फिर अपनी कैंडीडेट पहुँचने की उम्मीद कायम रखी है । प्रतियोगिता मे उन्होने पहले राउंड मे हार के साथ शुरुआत की थी इस लिहाज से आनंद नें वापसी करते हुए आठ राउंड के बाद 5.5 अंको के साथ सयुंक्त दूसरा स्थान हासिल कर लिया ।सिसिलियन डिफेंस मेँ हुए इस मुक़ाबले मेँ आनंद नें फेडोसीव के राजा के उपर जोरदार आक्रमण से 37 चालों मेँ जीत दर्ज की

फिलहाल  6 अंको के साथ अर्मेनिया के लेवान अरोनियन और अमेरिका के फबियानों करूआना सयुंक्त पहले स्थान पर चल रहे जबकि मौजूदा विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन और भारत के आनंद समेत कुल 10 खिलाड़ी 5.5 अंक बनाकर सयुंक्त दूसरे स्थान पर है । अन्य भारतीय खिलाड़ियों मे अधिबन भास्करन 5 अंको पर तो विदित गुजराती ,डी गुकेश ,एसएल नारायणन और एसपी सेथुरमन 4.5 अंको पर खेल रहे है । 

Pairings/Results

Round 9 on 2019/10/19 at 15:00

Bo. No.     Name Rtg Pts. Result Pts.   Name Rtg   No.
1 8   GM Aronian Levon 2758 6   6 GM Anton Guijarro David 2674   39
2 1   GM Carlsen Magnus 2876 5½ ½ - ½ 6 GM Caruana Fabiano 2812   2
3 38   GM Alekseenko Kirill 2674 5½ ½ - ½ 5½ GM Anand Viswanathan 2765   4
4 48   GM Maghsoodloo Parham 2664 5½   5½ GM Karjakin Sergey 2760   6
5 53   GM Kovalev Vladislav 2661 5½   5½ GM Nakamura Hikaru 2745   12
6 13   GM Vitiugov Nikita 2732 5½   5½ GM Wang Hao 2726   15
7 18   GM Matlakov Maxim 2716 5   5½ GM Gelfand Boris 2686   30
8 34   GM McShane Luke J 2682 5 ½ - ½ 5 GM So Wesley 2767   3
9 5   GM Yu Yangyi 2763 5   5 GM Adhiban B. 2639   73
10 7   GM Grischuk Alexander 2759 5   5 GM Shirov Alexei 2664   49