बुकारेस्ट , रोमानिया ( निकलेश जैन ) ग्रैंड चैस टूर 2026 के पहले क्लासिकल टूर्नामेंट सुपर क्लासिकल के दूसरे राउंड में 58 बाज़ियों से अपराजित चल रहे उज़्बेकिस्तान के जावोखीर सिंदारोव को आख़िरकार हार का सामना करना पड़ा है और उन्हें मात दी है भारत के आर प्रज्ञानन्दा नें और इसके साथ ही प्रज्ञानन्दा नें फ्रांस के मैक्समे लाग्रेव और जर्मनी के विंसेंट केमर के साथ सयुंक्त बढ़त क़ायम कर ली है , सिंदारोव नें इससे पहले फ़ीडे कैंडिडेट के दौरान लगातार बाज़ियों में प्रज्ञानन्दा को पराजित किया था और इस तरह अंततः प्रज्ञानन्दा नें हार के सिलसिले को तोड़ते हुए जीत दर्ज की , सिंदारोव इस साल के अंत में भारत के डी गुकेश के विश्व खिताब को चुनौती देने वाले है , दूसरे राउंड की एक अन्य जीत दर्ज की फ्रांस के मैक्समे लाग्रेव नें उन्होंने हमवतन अलीरेजा फ़िरोज़ा को मात दी जबकि जर्मनी के विंसेंट केमर नें रोमानिया के बोगदान डेनियल को हराया अन्य बाज़ियों में नीदरलैंड के अनीश गिरी नें यूएसए के फैबियानो कारुआना से और यूएसए के वेस्ली सो नें नीदरलैंड के यॉर्डन वान फारेस्ट से ड्रा खेला .