कोलकाता : कोलकाता नाइट राइडर्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी शुक्रवार को सिर में चोट और बाएं हाथ की उंगली में फ्रैक्चर के कारण इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर हो गए। रघुवंशी को यह फ्रैक्चर बुधवार को यहां ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस के खिलाफ KKR के मैच के दौरान कैच लेने की कोशिश करते समय हुआ था।
KKR ने एक बयान में कहा, 'अंगकृष रघुवंशी 20 मई बुधवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच के दौरान कैच लेने की कोशिश करते समय सिर में चोट और बाएं हाथ की उंगली में फ्रैक्चर होने के कारण 2026 इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर हो गए हैं।'
KKR अभी छह जीत, 6 हार और एक रद्द हुए मैच के बाद 13 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। तीन बार की IPL विजेता KKR रविवार को कोलकाता में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच खेलेगी। दिल्ली कैपिटल्स भी प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। 21 वर्षीय रघुवंशी का इस IPL में प्रदर्शन काफी सफल रहा। उन्होंने 13 मैचों में 146.52 के स्ट्राइक रेट से 422 रन बनाए, जिसमें पांच अर्धशतक और 42.20 का औसत शामिल है।