स्पोर्ट्स डेस्क : अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हैदराबाद में IPL 2026 मैच के दौरान शतक लगाकर विराट कोहली और क्विंटन डी कॉक जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की बराबरी कर ली है। टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक शतकों की लिस्ट में अब अभिषेक भी शामिल हो गए हैं। दिल्ली के खिलाफ IPL 2026 में अभिषेक ने 9वां टी20 शतक लगाकर ये रिकॉर्ड बनाया।
टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक शतकों का रिकार्ड यूनिवर्स बॉस और वेस्टइंडीज के धमाकेदार बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है जिन्होंने 22 शतक लगाए हैं। इसके बाद लिस्ट में दसरा नम्बर बाबर आजम का आता है जिन्होंने टी20 12 शतक लगाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के धमाकेदार ओपनर डेविड वॉर्नर 10 शतकों के साथ लिस्ट में तीसरे नम्बर पर हैं। चौथे पर अब क्विंटन डी कॉक, विराट कोहली, राइली रूसो, साहिबजादा फरहान और अभिषेक शर्मा हैं। इन सबसे 9 टी20 शतक हैं। यहां गौर करने वाली बात यह है कि विराट कोहली साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा टी20 शतक लगाने वाले एक मात्र खिलाड़ी अभिषेक शर्मा ही हैं।
टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक शतक
22 क्रिस गेल
12 बाबर आजम
10 डेविड वॉर्नर
9 क्विंटन डी कॉक / विराट कोहली / राइली रूसो / साहिबज़ादा फ़रहान / अभिषेक शर्मा
विराट कोहली के साथ किसी भी भारतीय बल्लेबाज़ द्वारा संयुक्त रूप से सर्वाधिक शतक
इससे पहले अभिषेक ने 59 रन बनाकर सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 2000 रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी भी बने। हैदराबाद फ्रेंचाइजी के लिए उनसे ज्यादा रन सिर्फ तीन बल्लेबाजों ने बनाए हैं। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज डेविड वार्नर 95 मैचों में 4014 रनों के साथ इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। उन्होंने ये रन 49.55 की औसत और 142.59 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। SRH के बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में शिखर धवन दूसरे नंबर पर हैं, उनके बाद केन विलियमसन का नंबर आता है। धवन ने SRH के लिए 2768 रन बनाए हैं, जबकि विलियमसन ने 2101 रन बनाए हैं।