Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : फिल साल्ट के 47 गेंद में नाबाद 87 रन की मदद से गत चैम्पियन इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप सुपर आठ चरण के अपने पहले मैच में सह मेजबान वेस्टइंडीज को बृहस्पतिवार को आठ विकेट से हराया। अफगानिस्तान को आखिरी ग्रुप मैच में हराने वाली वेस्टइंडीज टीम ने पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर चार विकेट पर 180 रन बनाए लेकिन जवाब में इंग्लैंड की टीम ने ग्रुप दो के मैच में 17 . 3 ओवर में ही दो विकेट पर 181 रन बना लिए। साल्ट ने अपनी आक्रामक पारी में सात चौके और पांच छक्के लगाए। वहीं जॉनी बेयरस्टो ने 26 गेंद में नाबाद 48 रन जोड़े जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल थे। इंग्लैंड ने इस मैच में दो-चार नहीं बल्कि चार रिकॉर्ड अपने नाम किए। आइए इस रिकॉर्ड्स पर नजर डाल लेते हैं- 

टी20 विश्वकप में इंग्लैंड की सबसे बड़ी जीत का अंतर (विकेट के हिसाब से) 

भारत के खिलाफ 10 विकेट से, एडिलेड, 2022 एस.एफ.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 विकेट से, दुबई, 2021
बांग्लादेश के खिलाफ 8 विकेट से, अबू धाबी, 2021
ओमान के खिलाफ 8 विकेट से, नॉर्थ साउंड, 2024
वेस्टइंडीज के खिलाफ 8 विकेट से, ग्रॉस आइलेट, 2024

टी20 में फिल साल्ट बनाम वेस्टइंडीज

इन्स: 9
रन: 478
औसत: 68.28
एसआर: 186.71
50/100: 2/2
चौके/छक्के: 34/32
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में साल्ट ने लगभग हर चार गेंदों पर एक चौका या छक्का लगाया है।

इंग्लैंड के बल्लेबाज द्वारा किसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सबसे अधिक छक्के (टी20आई)

32 - फिल साल्ट बनाम वेस्टइंडीज
26 - इयोन मोर्गन बनाम न्यूजीलैंड
25 - जोस बटलर बनाम ऑस्ट्रेलिया 
24 - जोस बटलर बनाम दक्षिण अफ्रीका

इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज टी20आई में सबसे अधिक रन

478 - फिल साल्ट (9 पारी)
423 - एलेक्स हेल्स (13 पारी)
422 - क्रिस गेल (14 पारी)
420 - निकोलस पूरन (15 पारी)
390 - जोस बटलर (16 पारी)

टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 

116* - एलेक्स हेल्स बनाम SL, चटगाँव, 2014
101* - जोस बटलर बनाम SL, शारजाह, 2021
99* - ल्यूक राइट बनाम AFG, कोलंबो RPS, 2012
87* - फिल साल्ट बनाम WI, ग्रोस आइलेट, 2024
86* - एलेक्स हेल्स बनाम भारत, एडिलेड, 2022

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में वेस्टइंडीज के लिए सबसे लंबी जीत का सिलसिला

8 - 2024 (आज यह सिलसिला खत्म हुआ)
7 - 2012-2013
5 - 2017
4 - 2015-2016

पुरुषों के टी20 विश्व कप में सबसे महंगा ओवर 

36 - स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड) बनाम भारत, डरबन, 2007
36 - अजमतुल्लाह उमरजई (अफगानिस्तान) बनाम वेस्टइंडीज, ग्रोस आइलेट, 2024
33 - जेरेमी गॉर्डन (कनाडा) बनाम अमेरिका, डलास, 2024
32 - इज़ातुल्लाह दौलतजई (अफगानिस्तान) बनाम इंग्लैंड, कोलंबो (आरपीएस), 2012
30 - बिलावल भट्टी (पाकिस्तान) बनाम ऑस्ट्रेलिया, मीरपुर, 2014
30 - रोमारियो शेफर्ड (वेस्टइंडीज) बनाम इंग्लैंड, ग्रोस आइलेट, 2024