Sports

खेल डैस्क : इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान ओली पोप ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के पहले दिन बारिश से प्रभावित मुकाबले में शानदार शतक जड़ दिया। ओली का यह शतक तब सामने आया जब इंग्लैंड के टॉप बल्लेबाज डेनियल लॉरेंस 5 तो जो रूट मात्र 13 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए थे। ओली पोप ने बेन डंकेट के साथ मजबूत पार्टनरशिप की और टीम स्कोर 221 तक पहुंचा दिया। बारिश प्रभावित मुकाबले में ओली पोप 103 गेंदों पर 13 चौके और 2 छक्कों की मदद से 103 रन बनाकर नाबाद हैं। पोप ने इसी के साथ टेस्ट इतिहास में अपने पहले 7 शतक सात अलग-अलग टीमों के खिलाफ बनाने वाले पहले खिलाड़ी होने का गजब रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

 

 

ओली पोप के शतक
135* बनाम दक्षिण अफ्रीका
145 बनाम न्यूजीलैंड
108 बनाम पाकिस्तान
205 बनाम आयरलैंड
196 बनाम भारत
121 बनाम वेस्ट इंडीज
103* बनाम श्रीलंका

यही नहीं, ओली पोप के नाम अब ग्राहम गूच के बाद इंग्लैंड टेस्ट कप्तान (102 गेंदों पर) द्वारा दूसरा सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। गूच ने 1990 में लॉर्ड्स में भारत के खिलाफ 95 गेंदों में शतक लगाया था।

 

 

ENG vs SL, Ollie Pope, Brilliant Century, England vs Sri lanka 3rd Test, cricket news, इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, ओली पोप, शानदार शतक, इंग्लैंड बनाम श्रीलंका तीसरा टेस्ट, क्रिकेट समाचार


इंग्लैंड ने 5 की दर से बनाए रन
खराब मौसम के कारण मुकाबला शुरू होने में काफी वक्त लगा। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। तेज हवाओं का श्रीलंका को फायदा भी हुआ क्योंकि डेनियल लोरेंस मात्र 5 रन बनाकर आऊट हो गया। इसके बाद बेन डंकेट ने 79 गेंदों पर 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 86 रन बनाए जबकि ओली पोप ने 103 गेंदों पर नाबाद 103 रन बनाए। रूट 13 ही रन बना पाए। क्रीज पर हैरी ब्रूक 8 रन बनाकर नाबाद है। जबकि इंग्लैंड की रन रेट 44.1 ओवर में ही 5 से ऊपर चल रही है।

 

ENG vs SL, Ollie Pope, Brilliant Century, England vs Sri lanka 3rd Test, cricket news, इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, ओली पोप, शानदार शतक, इंग्लैंड बनाम श्रीलंका तीसरा टेस्ट, क्रिकेट समाचार

 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
श्रीलंका : पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांडीमल (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, मिलन प्रियनाथ रथनायके, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो, असिथा फर्नांडो
इंग्लैंड : डैनियल लॉरेंस, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, ओली स्टोन, जोश हल, शोएब बशीर