Sports

खेल डैस्क : लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड के ऑलराऊंडर लियाम लिविंगस्टोन ने एक बार फिर से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। बारिश के कारण जब मुकाबला 39 ओवर का हो गया था तो लिविंगस्टोन ने आखिरी ओवर में जमकर कहर बरपाया। उन्होंने आखिरी ओवर फैंकने आए मिशेल स्टार्क पर 4 छक्के और एक चौका लगाकर 28 रन बटोर लिए और टीम का स्कोर 312 तक पहुंचा दिया। लिविंगस्टोन ने इसी के साथ लॉर्ड्स के मैदान पर एक पारी में छक्का लगाने के मामले में एंड्रयू फ्लिंटॉफ का रिकॉर्ड बराबर कर लिया। फ्लिंटॉफ ने 2004 में विंडीज के खिलाफ भी एक पारी में 7 ही छक्के लगाए थे।

बहरहाल, उक्त मुकाबले के दौरान लिविंगस्टोन ने 27 गेंदों पर 3 चौके और 7 छक्कों की मदद से 62 रन बनाए। यह लिविंगस्टोन के वनडे करियर का चौथा अर्धशतक है। उनकी आखिरी ओवर में स्टार्क की गेंदों पर की गई ताबड़तोड़ बल्लेबाजी चर्चा में रही। वनडे विश्व कप 2023 में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी स्टार्क की गेंदों पर जमकर प्रयास किए थे। रोहित इससे पहले बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ खुलकर प्रदर्शन नहीं कर पाते थे लेकिन इस मैच से उन्होंने यह मिथक को तोड़ दिया था।

 

 

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिशेल मार्श ने टॉस जीतने के बाद कहा कि हम पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं। हम काफी अच्छे थे (आखिरी मैच), लेकिन कुछ अच्छी पारियों (ब्रुक और जैक्स द्वारा) के कारण हार गए। इंगलिस वापस आ गया है। कैरी अभी भी बल्लेबाज के रूप में हैं, वह अच्छी फॉर्म में हैं। ज़म्पा और हेड भी वापस आ गए हैं।


वहीं, इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने कहा कि मुझे लगता है कि हमने दोनों पारियों (आखिरी गेम) में अच्छा प्रदर्शन किया, हमने काफी अच्छा खेला। हमने कुछ ओवरों को पहचाना जहां हम दबाव बना सकते थे, मौके का फायदा उठाया। आर्चर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हैं, उम्मीद है कि वह इसी तरह आगे भी जारी रखेंगे। हम एक ही टीम के साथ खेल रहे हैं।

 

ऐसे चल रहा मुकाबला
इंग्लैंड ने ओपनर फिलिप सॉल्ट (22) का विकेट 10वें ओवर में गंवाया। जबकि विल जैक 10 ही रन बना पाए। लेकिन इसके बाद बेन डंकेट और कप्तान हैरी ब्रूक ने स्कोर 150 पार लगाया। डंकेट ने 62 गेंदों पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 63 रन बनाए। जबकि ब्रूक 58 गेंदों पर 11 चौके और एक छक्के की मदद से 87 रन बनाने में सफल रहे। जेमी स्मिथ ने 28 गेंदों पर 39 रन बनाए। इसके बाद मध्यक्रम में लियाम लिविंगस्टोन और बीथल स्कोर को 5 विकेट के नुकसान पर 312 तक ले गए। लियाम ने 27 गेंदों पर तीन चौके और 7 छक्कों की मदद से 62 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए जंपा ने 66 रन देकर 2 विकेट लीं।


दोनों टीमों की प्लेइंग 
ऑस्ट्रेलिया :
ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श (कप्तान), स्टीवन स्मिथ, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, सीन एबॉट, मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड
इंग्लैंड : फिलिप साल्ट, बेन डकेट, विल जैक्स, हैरी ब्रुक (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, मैथ्यू पॉट्स, आदिल राशिद