Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : दिग्वेश राठी IPL 2025 में काफी चर्चा में रहे हैं या फिर यू कहें कि काफी विवादों में। इसका कारण लखनऊ सुपर जाइंट्स के इस खिलाड़ी का नोटबुक सेलिब्रेशन है। दिग्वेश का नोटबुक सेलिब्रेशन इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि इसे अक्सर 'खेल भावना के विपरीत' माना जाता है और यह आचार संहिता का उल्लंघन है। 

हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में भी उन्होंने अभिषेक शर्मा को आउस करने के बाद नोटबुक सेलिब्रेशन किया और उन्हें एक मैच का निलंबन मिला है। 30 लाख रुपए में लखनऊ द्वारा खरीदे गए अपने अलग अंदाज से विकेट का जश्न मनाना दिग्वेश को काफी महंगा पड़ा है और अब तक कुल 9,43,500 रुपए जुर्माने के रूप में दे चुके हैं। उन पर अब तक प्रत्येक उल्लंघन के लिए उन पर मैच फीस का 25%, 50% और 50% जुर्माना लगाया गया है। आइए जानते हैं कि दिग्वेश को कब-कब और कितना जुर्माना लगा है - 

01 अप्रैल - लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम पंजाब किंग्स 

पहली घटना पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मैच में हुई जब दिग्वेश को पहली बार नोटबुक में लिखने की नकल करके सेंड-ऑफ का जश्न मनाते देखा गया। यह तब हुआ जब उन्होंने पंजाब के ओपनिंग बल्लेबाज प्रियांश आर्य को आउट किया था। दिग्वेश पर उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया, जो 1,87,500 रुपए (मानक मैच फीस 7.5 लाख रुपए से) है और उन्हें लेवल 1 के अपराध के लिए एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया। 

4 अप्रैल - लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम मुंबई इंडियंस 

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज नमन धीर को आउट करने के बाद नोटबुक सेलिब्रेशन के लिए उन्हें एक और जुर्माना देना पड़ा। लेकिन इस बार जुर्माना पहले से दो गुणा था। यह उनका दूसरा लेवल 1 अपराध था। ऐसे में उन पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया जो 3,75,000 रुपए था और साथ ही दो डिमेरिट पॉइंट भी दिए गए। 

19 अप्रैल - लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद 

इस बार वह सनराइजर्स के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा से उल्झ पड़े। उन्होंने विकेट लेने के बाद नोटबुक सेलिब्रेशन किया और उन्हें उक्साया भी। इसके बाद दिग्वेश को दो और डिमेरिट पॉइंट दिए गए और मैच फीस का 50% जुर्माना भी लगाया गया जोकि 3,75,000 रुपए बनता है। 

दिग्वेश राठी पर आईपीएल 2025 में अब तक लगा जुर्माना 

लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम पंजाब किंग्स - 1,87,500
लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम मुंबई इंडियंस - 3,75,000
लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - 3,75,000
कुल जुर्माना - 9,43,500