Sports

स्पोर्ट्स डैस्क : पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वालों की संख्या कम नहीं हैं। माही जहां भी जाते हैं, फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए तरस जाते हैं। यूं तो धोनी सोशल मीडिया से काफी दूर रहते हैं, लेकिन फिलहाल उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक फ्लाइट में एयर होस्टेस धोनी के लिए प्यारा सा तोहफा लाती है। वह धोनी को एक प्लेट में गिफ्ट देती हैं, जिसमें कई चॉकलेट रखी हुई हैं, लेकिन धोनी सिर्फ एक ही चॉकलेट का पैक उठाते हैं। धोनी भी मुस्कुराते हुए चॉकलेट को अपने पास रख लते हैं। इस दौरान एयर होस्टेस और एमएस धोनी की कुछ देर तक बात-चीत भी होती है।

कैंडी क्रश खेलते दिखे धोनी

दिलचस्प बात यह है कि इंडिगो एयरलाइन में प्रशंसकों ने धोनी को अपने टैबलेट पर कैंडी क्रश खेलते हुए देखा।" एक सोशल मीडिया यूजर ने चुटकी लेते हुए पूछा कि धोनी भाई कैंडी क्रश का लेवल कौन सा चालू है?" एक अन्य यूजर ने लिखा, "हाहाहा धोनी भाई आप भी कैंडी क्रश खेलते हैं।"

महज तीन घंटे में 30 लाख से ज्यादा लोगों ने कैंडी क्रश ऐप डाउनलोड किया

मोबाइल गेमिंग एप्लिकेशन ने दावा किया है कि महज तीन घंटे में 30 लाख से ज्यादा लोगों ने उनका ऐप डाउनलोड किया। कैंडी क्रश के ट्विटर पेज ने गेम को ट्रेंड कराने के लिए धोनी को धन्यवाद भी दिया।

बता दें कि कि धोनी आखिरी बार आईपीएल 2023 के दौरान मैदान पर दिखाई दिए थे। उनकी कप्तानी में चेन्नई 5वीं बार चैंपियन बना था। चेन्नई ने फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5