Sports

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम की दक्षिण अफ्रीका (South Africa) पर 3-0 से सीरीज जीत रांची के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया को चेयर्स करने के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) भी पहुंचे। धोनी का यह होम ग्राऊंड है। धोनी के टीम इंडिया के साथ दिखते ही स्टेडियम में बैठे दर्शकों ने खूब जोश से उनका स्वागत किया। इधर, भारतीय कोच रवि शास्त्री (Ravi shastri) ने भी धोनी के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर लिखा- बहुत अच्छा लग रहा है इंडिया के लीजैंड क्रिकेटर को इस शानदार सीरीज जीतने के बाद देखकर।

धोनी ने नदीम को भी दिए टिप्स

धोनी ने अपने स्टेडियम फेरी के दौरान भारत के नए स्पिनर शाहबाज नदीम (Shahbaz Nadeem) के साथ भी बातचीत कर उन्हें टिप्स दिए। धोनी की उक्त फोटो बीसीसीआई (BCCI) ने शेयर कर कैप्शन लिखा है- देखो कौन आया है?

बता दें कि नदीम का यह पहला टेस्ट था। इसमें उनके नाम पर चार विकेट दर्ज हुईं। रांची टेस्ट के चौथे दिन पहले ही ओवर में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के दोनों बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाकर भारत की जीत पक्की कर दी थी। नदीम का भी यह होम ग्राऊंड हैं।