Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : पूर्व भारतीय कप्तान और मौजूदा विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) वर्ल्ड कप 2019 के बाद से ही क्रिकेट से दूर हैं। लेकिन अब वह वापसी की तैयारियों में लगे हुए हैं और अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह जिम में पसीना बहाते हुए नजर हैं। धोनी आगामी बंगलादेश सीरीज में तो दिखाई नहीं देंगे लेकिन जनवरी में मैदान में वापसी कर सकते हैं और टीम के साथ खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। 

महेंद्र सिंह धोनी कब तक कर सकते है वापसी 

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (JSCA Stadium) के जिम में कसरत करते धोनी की वीडियो उनके एक फैन पेज द्वारा शेयर की गई है। इस वीडियो से ये तो साफ है कि वह मैदान पर वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं। घरेलू सीरीज के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड का दौरा करेगी और धोनी श्रीलंका या फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर वापसी कर सकते हैं। वहीं हाल ही में जानकारी मिली थी कि धोनी झारखंड की सीनियर टीम के साथ ट्रेनिंग करते दिखाई देंगे। 

महेंद्र सिंह धोनी ने इन सीरीज में खेलने से किया मना 

Fitness Level ➖ MS DHONI 🔥 pic.twitter.com/TMJS8Tcx6u

— DHONIsm™ ❤️ (@DHONIism) October 25, 2019

गौर हो कि धोनी वर्ल्ड कप 2019 के बाद से ही क्रिकेट से दूरी बनाए हुए हैं और इन दिनों अपने घर रांची में परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। धोनी ने वेस्टइंडीज दौरे पर खेलने से मना कर दिया था जबकि दक्षिण अफ्रीका के साथ टी20 सीरीज के लिए भी खुद को अनुपलब्ध बताया था।