Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। दुनिया भर में लोग धोनी के दीवाने हैं। उनकी बल्लेबाजी और उनके अंदाज के लाखों फैन है। ऐसा कई बार देखा गया है कि धोनी के फैंस उनसे मिलने की खातिर हर सीमा लांघ देते हैं। बुधवार को उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को टूर्नामेंट की पहली हार झेलनी पड़ी, लेकिन मैच के बाद उन्होंने ऐसा कुछ किया, जिसने सबका दिल जीत लिया है। मुंबई के खिलाफ हार के बाद धोनी ड्रेसिंग रूम से वापस आए और अपनी एक खास फैन से मिले। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

PunjabKesari
दरअसल, आईपीएल लीग के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें धोनी मैच के बाद वापस लौटे और एक बूढ़ी महिला से मिले। उस महिला ने धोनी को एक पोस्टर भी थमाया। धोनी ने कुछ देर उनसे बात की, उनके साथ सेल्फी क्लिक की और फिर टी-शर्ट पर ऑटोग्राफ भी दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। और फैंस काफी इसे पंसद भी कर रहे है।