Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल का दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस मैच में धोनी के फैंस को उनके शानदार बल्लेबाजी की उम्मीद थी। लेकिन इस मैच में धोनी ने अपने फैंस को निराश किया और वह शून्य के पर ही आउट होकर पवैलियन लौट गए। धोनी को दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज आवेश खान ने शून्य पर आउट किया। 

रैना के आउट होने के बाद मैदान में बल्लेबाजी करने आए धोनी से फैंस को काफी उम्मीद थी। लेकिन दूसरी ही गेंद पर वह शून्य पर आउट हो गए। धोनी 6 साल बाद आईपीएल में शून्य पर आउट हुए हैं। दिल्ली के तेज गेंदबाज आवेश खान के लिए एक बड़ी बात है क्योंकि वह ऐसा करने वाले मात्र दूसरे भारतीय और चौथे गेंदबाज हैं। उनसे पहले हरभजन सिंह ही इकलौते भारतीय गेंदबाज हैं जो धोनी को शून्य पर आउट करने में सफल हो पाए हैं।

IPL में धोनी को शून्य पर आउट करने वाले गेंदबाज

शेन वॉटसन (2010)
डिर्क नेनिस (2010)
हरभजन सिंह (2015)
आवेश खान (2021) 

इसके साथ ही धोनी दिल्ली के खिलाफ दूसरी बार शून्य पर आउट हुए हैं। इससे पहले दिल्ली के ही गेंदबाज डिर्क नेनिस ने साल 2010 में धोनी को शून्य पर आउट किया था। वहीं मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ धोनी एक बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। धोनी की आईपीएल की शुरूआत खराब रही लेकिन वह इसका अंजाम अच्छा ही करना चाहेंगे।