Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल का दूसरा मैच खेला जा रहा है। बल्लेबाजी के लिए आई मुंबई टीम के लिए ओपनिंग पर कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन की जोड़ी आई। रोहित शर्मा ने मैच के पहले ही ओवर में शार्दुल ठाकुर को छक्का लगाकर टीम को अक्रामक शुरूआत दी। रोहित ने पहले ही ओवर में 10 रन ठोक डाले।

टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंत ने मैच का पहला ओवर शार्दुल ठाकुर को दिया। पर मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने पहले ही ओवर में एक चौका और छक्का लगाकर टीम को जबरदस्त शुरूआत दिलाई। छक्का लगाने के साथ ही रोहित शर्मा ने आईपीएल में अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। वह पहले ओवर में सबसे ज्यादा बार छक्का लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शुमार हो गए हैं।

आईपीएल में पहले ओवर में सबसे ज्यादा बार छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

12 : वीरेंद्र सहवाग
10 : रोहित शर्मा
09 : केएल राहुल
06 : विराट कोहली

आईपीएल में पहले ओवर में सबसे ज्यादा बार छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

12 : वीरेंद्र सहवाग
12 : क्रिस गेल
10 : रोहित शर्मा*
10 : ब्रेंडन मैकुलम