Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का 29वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7.30 बजे खेला जाएगा। दिल्ली अपने जीत के क्रम को जारी रखने मैदान में उतरेगी वहीं मुंबई इंडियंस को लगातार दो हार के बाद जीत का इंजार होगा। दिल्ली कैपिटल्स इस सत्र में अपने अब तक के चार मैच जीते हैं और 8 अंक के साथ अजेय है और पहले स्थान पर है जोकि उसके आत्मविश्वास को दर्शाता है। वहीं इसके विपरीत मुंबई की टीम पांच मैचों में केवल एक जीत के साथ तालिका में आठवें स्थान पर और जीत हासिल करने के संघर्ष करती दिख रही है। 
 
हेड टू हेड 

कुल मैच - 35
दिल्ली - 16 जीत
मुंबई - 19 जीत

पिच रिपोर्ट 

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है। हाल ही में किए गए बदलावों के कारण यह हाई-स्कोरिंग खेलों के लिए अनुकूल है और 220 से ऊपर का स्कोर प्रतिस्पर्धी है। गेंद बल्ले पर आसानी से आती है। दूसरी पारी में संभावित ओस के कारण पहले गेंदबाजी करना फायदेमंद हो सकता है। 

मौसम 

वेदर डॉट कॉम के अनुसार दिन में मौसम साफ रहेगा, शाम को थोड़ी धुंध रहेगी लेकिन बारिश नहीं होगी। मैच शुरू होने के दौरान तापमान 35 डिग्री के आसपास होगा जो खेल खत्म होने तक गिर कर 31 डिग्री तक रह जाएगा। 

संभावित प्लेइंग 11 

दिल्ली कैपिटल्स : जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, मोहित शर्मा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार 

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, रयान रिकलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, विग्नेश पुरथुर