Sports

खेल डैस्क : विशाखापत्तनम के मैदान पर सुनील नेरेन के बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए अंगकृष रघुवंशी भी अर्धशतक बनाने में सफल रहे। आईपीएल में पहली बार बल्लेबाजी कर रहे रघुवंशी ने 27 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से 54 रन बनाए। वह 18 साल, 303 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाकर कोलकाता की ओर से दूसरे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे आगे शुभमन गिल हैं जिन्होंने साल 2018 में 18 साल और 237 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था।


आईपीएल में अर्धशतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी
17 वर्ष 175 दिन - रियान पराग
18 वर्ष 169 दिन - संजू सैमसन
18 वर्ष 169 दिन - पृथ्वी शॉ
18 वर्ष 212 दिन- ऋषभ पंत
18 वर्ष 237 दिन - शुभमन गिल
18 वर्ष 272 दिन - ए रघुवंशी*
18 वर्ष 299 दिन - ईशान किशन

 

अंगकृष रघुवंशी ने अपनी टीम को 272 तक पहुंचाने के बाद कहा कि मैं सिर्फ गेंद देखना और प्रतिक्रिया देना चाहता था। मैंने पिछले कुछ हफ्तों से नेट्स पर काम किया था, बस सुनील को खेलते हुए देखकर मजा आया। हैदराबाद का मैच देखने के बाद हम बोल सकते हैं कि आईपीएल में कोई भी जीत का स्कोर नहीं है। यहां दूसरी पारी में भी अच्छा स्कोर बन जाता है। 

 

 

कौन है अंगकृष रघुवंशी 
अंगकृष रघुवंशी 2022 में भारत की अंडर-19 विश्व कप टीम  का हिस्सा थे। उन्होंने 6 मैचों में 46.23 के औसत के साथ 278 रन बनाए थे और लीडिंग स्कोरर रहे। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने नवंबर में लिस्ट ए में पदार्पण किया और अक्टूबर 2023 में सीनियर टी20 खेलना शुरू किया। जबकि एक दिवसीय प्रारूप में, अंगक्रिश ने अब तक 5 पारियों में 133 रन बनाए हैं। टी20 में उन्होंने 7 पारियों में 115 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 138 रन बनाए हैं। उन्होंने 11 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया। इसके बाद अभिषेक नायर और ओंकार साल्वी के अंडर प्रशिक्षण लेने के लिए दिल्ली से मुंबई चले गए।

 

 


दोनों टीमों की प्लेइंग-11
दिल्ली : पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, रसिख डार सलाम, एनरिक नॉर्टजे, इशांत शर्मा, खलील अहमद।
कोलकाता : फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।