खेल डैस्क : चेपक के मैदान पर ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2025 की पहली हार झेलनी पड़ी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हुआ यह मुकाबला आरसीबी फ्रेंचाइजी के लिए बेहद खास था। चेपक में जैसे ही आरसीबी ने चेन्नई को हराया, क्रिकेट फैंस ने इसका जमकर जश्न मनाया। दरअसल, चेपक में आरसीबी ने 17 साल बाद जीत दर्ज की है। आरसीबी 2008 सीजन में ही चेन्नई से चेपक के मैदान पर जीत पाई थी। इसके बाद आए सभी सीजन में चेन्नई ही बाजी मारता नजर आया। आखिरकार अब 2025 में आरसीबी को फिर से जीत मिली है। उन्होंने चेन्नई का चेपक में मजबूत रिकॉर्ड रखने का घमंड तोड़ दिया।
आईपीएल में चेन्नई बनाम बेंगलुरु
आमने-सामने: चेन्नई 21 - बेंगलुरु 12
चेपॉक में : चेन्नई 7 - बेंगलुरु 2
चिन्नास्वामी में : चेन्नई 5 - बेंगलुरु 5
तटस्थ स्थानों पर : चेन्नई 9 - बेंगलुरु 5
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत : चेन्नई 9 - बेंगलुरु 7
लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत : चेन्नई 12 - बेंगलुरु 5
उच्चतम कुल : चेन्नई-226, बेंगलुरु-218
न्यूनतम कुल : चेन्नई-112, बेंगलुरु-70
ऐसा रहा मैच
जोश हेजलवुड, यश दयाल और लियाम लिविंगस्टन की शानदार गेंदबाजी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेपक के मैदान पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को हरा दिया। 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आरसीबी ने 37 रनों से जीत दर्ज की थी जोकि किसी भी मैदान पर आरसीबी की लक्ष्य का बचाव करते हुए बड़ी जीत थी। लेकिन इस बार उन्हें 50 रन यानी सबसे बड़ी जीत मिली है। बेंगलुरु ने पहले खेलते हुए रजत पाटीदार के 51, कोहली के 31 तो टिम डेविड के 8 गेंदों पर 22 रन की बदौलत 196 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई शुरूआत से ही ड्रैग हो गई। त्रिपाठी 5, गायकवाड़ 0, दीपक 4 तो सैम कुरेन 8 रन ही बना पाए। रचिन ने 41 तो जडेजा ने 25 रन बनाए लेकिन यह टीम के काम नहीं आ सके। धोनी ने 3 चोके और 2 छक्कों की मदद से 30 रन ही बना पाए और 50 रन से मुकाबला गंवा दिया।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
चेन्नई सुपर किंग्स : रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, शिवम दुबे, सैम करन, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नाथन एलिस, नूर अहमद, खलील अहमद।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, राशिख सलाम, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा।