Sports

खेल डैस्क : चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराऊंडर रविंद्र जडेजा इस सीजन में कप्तानी की भूमिका भी निभा रहे हैं। तीन दिन पहले ही उन्हें धोनी ने खुद कप्तान घोषित किया। ऐसे में आईपीएल के ओपनिंग मुकाबले में जब चेन्नई और कोलकाता की टीमें आमने-सामने हुईं तो जडेजा के नाम पर एक यूनीक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। दरअसल, जडेजा पहली बार किसी टीम के कप्तान बने हैं। यहां तक कि वह रणजी में सौराष्ट्र की ओर से खेले। तीन तिहरे शतक भी लगाए लेकिन उन्हें कप्तानी नहीं मिली। पर आईपीएल में यह ताज उनके सिर पर सज गया है। उन्होंने इसीके साथ यह यूनीक रिकॉर्ड भी बनाया। 

CSK vs KKR, Ravindra Jadeja, unique record, Manish Pandey, IPL 2022, IPL news in hindi, sports news,  सीएसके vs केकेआर, रवींद्र जडेजा

आईपीएल में कप्तानी करने से पहले सबसे ज्यादा मैच
200 रविंद्र जडेजा
153 मनीष पांडेय
137 कैरोन पोलार्ड
111 रविचंद्रन अश्विन
107 संजू सैमसन
103 भुवनेश्वर कुमार

जडेजा से पहले यह रिकॉर्ड मनीष पांडेय के नाम पर था। उन्हें 153 मैचों के बाद कप्तानी मिली थी। जबकि जडेजा के नाम पर तो दोहरा शतक दर्ज  हो गया है। वह 200वें मैच में कप्तान बने हैं।

CSK vs KKR, Ravindra Jadeja, unique record, Manish Pandey, IPL 2022, IPL news in hindi, sports news,  सीएसके vs केकेआर, रवींद्र जडेजा

आईपीएल में 200+ मैच खेलने वाले प्लेयर
220 महेंद्र सिंह धोनी
213 दिनेश कार्तिक
213 रोहित शर्मा
207 विराट कोहली
205 सुरेश रैना

जडेजा की अगर बात की जाए तो उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 16 करोड़ रुपए की भारी भरकम राशि देखकर रिटेन किया था। तब भूतपूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को 12 करोड़ मिले थे। आईपीएल शुरू होने से 3 दिन पहले ही जडेजा को कप्तान बना दिया गया। धोनी आईपीएल का अगला सीजन नहीं खेलेंगे। ऐसे में फ्रेंचाइजी की मांग थी कि वह एक नया कप्तान बनाकर जाए। सभी चीजों को देखकर धोनी ने कप्तानी छोड़ दी थी। वह विकेट के पीछे से लगातार चेन्नई का मार्गदर्शन करते नजर आएंगे।