Sports

नई दिल्लीः भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा नेफेड कप हर्ट अवार्ड जीतकर नया इतिहास रच दिया है। वह यह अवाडर् जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी हैं। सानिया ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व और ख़ुशी जाहिर की है और 2000 डॉलर की पुरस्कार राशि तेलंगाना मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का फैसला किया है। 

भारतीय टेनिस के इतिहास के हिस्से में यह अवाडर् पहली बार आया है। सानिया को फेड कप एशिया/ओसनिया ग्रुप वन हटर् अवॉडर् के लिए नामित किया गया था और इस अवाडर् के लिए नामित होने वाली वह पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी थीं। पूर्व युगल नंबर एक और कई बार की ग्रैंड स्लेम विजेता सानिया 2016 के बाद से पहली बार इस वर्ष फेड कप टीम में शामिल हुई थीं। उन्होंने अंकिता रैना से साथ मिलकर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत को पहली बार फेड कप के प्लेऑफ में पहुंचाया था।

इस साल फेड कप के शीर्ष प्रदर्शन को देखते हुए फेड कप हटर् अवॉडर् ग्रुप वन के लिए छह खिलाड़यिों को नामित किया गया था। हटर् अवॉडर् की विजेता की घोषणा ऑनलाइन वोटिंग के आधार पर की गयी। प्रशंसकों ने एक से आठ मई के बीच ऑनलाइन वोटिंग कर इसके विजेता का फैसला किया। इस वर्ष तीन क्षेत्रीय ग्रुप एक नामितों के लिए किये गए 16985 वोटों में से सानिया को 10 हजार से अधिक वोट मिले। सानिया का वोट प्रतिशत 60 फीसदी से अधिक रहा जिससे फेड कप प्रतियोगिता में उनकी वैश्विक लोकप्रियता का पता चलता है।