Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2026 में शनिवार को Rajasthan Royals और Gujarat Titans के बीच मुकाबला खेला जाएगा। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाला यह मैच प्लेऑफ की रेस के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। दोनों टीमों ने अब तक 10 मैचों में 6-6 जीत दर्ज की हैं और सिर्फ नेट रनरेट के आधार पर राजस्थान चौथे स्थान पर बना हुआ है।

RR vs GT हेड टू हेड रिकॉर्ड

कुल मैच: 9
राजस्थान रॉयल्स जीता: 3
गुजरात टाइटंस जीता: 6

RR vs GT के खास रिकॉर्ड

सबसे बड़ा स्कोर: राजस्थान रॉयल्स – 217/6
सबसे छोटा स्कोर: राजस्थान – 118 ऑलआउट
सबसे ज्यादा रन: शुभमन गिल – 332 रन
सबसे ज्यादा विकेट: राशिद खान – 11 विकेट

जयपुर पिच रिपोर्ट

सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच इस सीजन बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार साबित हुई है। यहां खेले गए दोनों मुकाबलों में चारों पारियों में 220 से ज्यादा रन बने हैं। राजस्थान ने दोनों बार पहले बल्लेबाजी की लेकिन बड़ा स्कोर बचा नहीं पाया। ऐसे में इस मैच में भी हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।

मौसम का हाल

जयपुर में मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है। बारिश की संभावना बेहद कम है, जिससे फैंस को पूरा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

राजस्थान की बल्लेबाजी पर बड़ी जिम्मेदारी

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी इस सीजन काफी हद तक Vaibhav Sooryavanshi, Yashasvi Jaiswal और Dhruv Jurel पर निर्भर रही है। राजस्थान की सबसे बड़ी चिंता गेंदबाजी रही है। टीम लगातार 220 से ज्यादा के स्कोर डिफेंड नहीं कर पाई है। मिडिल ओवरों में विकेट निकालने में गेंदबाज संघर्ष करते दिखे हैं।

गुजरात टाइटंस की टीम दिख रही संतुलित

दूसरी ओर गुजरात टाइटंस इस समय शानदार संतुलन के साथ खेल रही है। कप्तान Shubman Gill और Sai Sudharsan लगातार रन बना रहे हैं, जबकि Jos Buttler के फॉर्म में लौटने से बल्लेबाजी और मजबूत हुई है। गेंदबाजी में Kagiso Rabada, Mohammed Siraj और Prasidh Krishna की तेज तिकड़ी लगातार असर छोड़ रही है। 

संभावित प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, Ravindra Jadeja, शुभम दुबे, Jofra Archer, Ravi Bishnoi, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, Jason Holder, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार।