Sports

जालन्धर : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर एक फिर से क्रिस लिन ने तूफान ला दिया। ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट 24 पर गिरने के बाद मैदान पर पहुंचे क्रिस ने एक के बाद एक ताबड़तोड़ 4 छक्के तो लगाए ही साथ ही साथ गाबा के मैदान पर ताबड़तोड़ पारियां खेलने का अपना रिकॉर्ड भी बरकरार रखा। ऑस्ट्रेलिया की घरेलू लीग बिग बैश लीग के दौरान भी क्रिस लिन का बल्ला इस मैदान पर खूब चलता रहा है। अब भारत के खिलाफ मैच दौरान भी उन्होंने यह सिलसिला टूटने नहीं दिया।

क्रिस लिन 57 छक्के लगा चुके हैं गाबा के मैदान पर

PunjabKesarisports Chris lynn

क्रिस लिन का गाबा का मैदान खूब रास आता है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह यहां खेली गई ओवरऑल टी-20 की 25 पारियों में 915 रन बना चुके हैं। उनके नाम 57 धनधनाते छक्के भी दर्ज हो चुके हैं। यानी वह औसतन पारी यहां दो से ज्यादा छक्के लगा रहे हैं। यहीं, नहीं क्रिस के नाम पर इस मैदान पर एक शतक तो 5 अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। उनकी स्ट्राइक रेट भी यहां 170 से ऊपर है।

गाबा में आते ही फॉर्म में लौटे क्रिस लिन

PunjabKesarisports Chris lynn

क्रिस लिन ने 20 गेंदों में 37 रन बनाकर अपनी फॉर्म में भी वापसी की। इससे पिछली 11 पारियों में वह बड़ा स्कोर बनने में नाकाम रहे थे। लेकिन गाबा के मैदान पर आते ही उनका बल्ला फिर से चला। बता दें कि क्रिस लिन अब तक ओवरऑल 132 टी-20 मैच खेल चुके हैं। इनमें 206 छक्के और 286 छक्कों के साथ वह 3602 रन बनाकर दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं।

लंबे छक्के मारने के लिए मशहूर हैं क्रिस लिन