नई दिल्ली : भारतीय टेस्ट टीम के लंबे समय से भरोसेमंद क्रिकेटर बनते जा रहे चेतेश्वर पुजारा ने विशाखापत्तनम के बाद पुणे टेस्ट में भी ऐसा कारनामा कर दिखाया जोकि दिग्गजों को हैरान कर सकता है। दरअसल, पुजारा ने मैच के दौरान एक छक्का भी लगाया। इससे पहले पिछले टेस्ट में भी वह छक्का लगाने में सफल हुए थे। ग्राऊंडेड शॉट के लिए जाने जाते पुजारा के नाम टेस्ट क्रिकेट में अब तक सिर्फ 14 छक्के ही दर्ज हैं। अगर आंकड़े देखें तो 2019 के इस साल में वह सबसे ज्यादा छक्के लगा चुके हैंं। देखें रिकॉर्ड-
पुजारा द्वारा टेस्ट क्रिकेट में लगाए गए सिक्स
2010 - 0
2011 - 0
2012 - 1
2013 - 1
2014 - 1
2015 - 2
2016 - 2
2017 - 2
2018 - 2
2019 - 3*
पहली पारी (भारतीयों) में उच्चतम टेस्ट बल्लेबाजी औसत
मयंक अग्रवाल - 89.33 *
सचिन तेंदुलकर - 65.97
विनोद कांबली - 64.66
चेतेश्वर पुजारा - 63.23
वीरेंद्र सहवाग - 58.11
* (न्यूनतम 500 रन)
बता दें कि पुजारा के लिए पिछला एक साल अच्छा नहीं जा रहा था। वेस्टइंडीज दौरे पर भी उनके बल्ले से ज्यादा रन नहीं निकले। लेकिन अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में 82 तो दूसरे टेस्ट में अर्धशतक लगाकर उन्होंने फॉर्म में वापसी के सबूत दे दिए हैं।