Sports

फ़ोर्मेंटेरा ,स्पेन ( निकलेश जैन ) भारत के सबसे कम उम्र के ग्रांड मास्टर होने का रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले 15 वर्षीय डी गुकेश स्पेन मे लगातार तीसरा ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट जीतने के बेहद करीब पहुँच गए है ।स्पेन में चल रहे फ़ोर्मेंटेरा इंटरनेशनल शतरंज में आठ राउंड के बाद गुकेश 6.5 अंक बनाकर एकल बढ़त पर चल रहे है । आठवे राउंड मे गुकेश नें फ्रांस के जूलियन सॉन्ग को पराजित किया । सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए गुकेश नें तराश डिफेंस ओपनिंग में 68 चालों में बाजी अपने नाम की । अब नौवे राउंड में गुकेश के सामने हमवतन कृष्णन शशिकिरण होंगे । गुकेश इस जीत के साथ ही 2670 लाइव फीडे रेटिंग के साथ अपने खेल जीवन की सर्वोच्च रैंकिंग पर है और 2700 क्लब में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनने के भी करीब है ।

आठवे राउंड के अन्य खास परिणामों में पहले बोर्ड पर स्पेन के जेमे संटोस लतासा नें हमवतन मार्क दुबलान से बाजी ड्रॉ खेली जबकि तीसरे बोर्ड पर स्पेन के फर्नांदों जोस और मिगुएल रूइज़ के बीच तो चौंथे बोर्ड पर अर्मेनिया के मार्टीरोसयान हैक और भारत के कृष्णन शशिकिरण की बाजी अनिर्णीत रही । पांचवे बोर्ड पर अर्मेनिया के सर्गस्यन शांत नें नीदरलैंड के लियम व्रोल्जिक को पराजित करते हुए वापसी की । दस राउंड के इस टूर्नामेंट मे अब दो राउंड और बाकी है ।

Rank after Round 8

Rk. SNo     Name FED Rtg RtgN Club/City Pts.  TB1   TB2   TB3 
1 4   GM Gukesh Dommaraju IND 2637 0   6,5 38,0 41,5 33,00
2 1   GM Santos Latasa Jaime ESP 2656 2613   6,0 37,5 41,5 30,00
3 7   GM Cuenca Jimenez Jose Fernando ESP 2558 2534 Club de Ajedrez Silla 6,0 36,0 39,0 27,00
4 3   GM Sargsyan Shant ARM 2639 0   6,0 35,5 39,0 28,00
5 6   GM Santos Ruiz Miguel ESP 2597 2580 Club de Ajedrez Solvay 5,5 37,0 41,0 26,50
6 5   GM Martirosyan Haik M. ARM 2633 0   5,5 36,0 39,5 25,75
7 2   GM Sasikiran Krishnan IND 2650 0 Oil and Natural Gas Corporation Ltd 5,5 34,5 38,0 24,75
8 10   IM Yankelevich Lev GER 2468 0   5,5 29,5 32,5 20,25
9 8   GM Narciso Dublan Marc ESP 2477 2478 C.E. Ateneu Colon 5,5 28,5 32,0 21,25
10 11   GM Batsiashvili Nino GEO 2463 2488   5,0 35,0 38,5 22,25
11 12   GM Jarmula Lukasz POL 2434 0   5,0 34,5 37,0 20,50
12 22   IM Soham Das IND 2303 2387   5,0 32,0 35,0 20,50
13 17   IM Song Julien FRA 2373 0   5,0 31,5 34,5 18,50
14 19   WIM Alinasab Mobina IRI 2355 0   5,0 31,5 33,5 17,75
15 13   GM Romanishin Oleg M UKR 2415 0 Chess Club of Lviv 5,0 30,5 33,0 18,00
16 15   FM Papadiamandis Elliot FRA 2385 0 Philidor Mulhouse 4,5 33,0 36,0 19,00
17 9   IM Vrolijk Liam NED 2474 0   4,5 33,0 36,0 18,25
18 26   FM Real Thibault BEL 2252 0 Club d'Echecs de Watermael-Boitsfor 4,5 33,0 35,0 16,50
19 16   FM Eugene Floryan FRA 2375 0   4,5 30,0 32,0 18,00
20 18   IM Chiku-Ratte Olivier-Kenta CAN 2364 0   4,5 28,0 31,0 15,00
21 20   IM Bergez Luc FRA 2331 2325   4,5 28,0 30,5 14,00
22 21   WGM Tsatsalashvili Keti GEO 2331 2267   4,0 34,0 36,5 15,25
23 27   FM Neiman Emmanuel FRA 2248 0   4,0 32,5 34,5 13,50
24 24   IM Garcia Martin Marta ESP 2299 2329   4,0 32,5 34,0 12,00
25 14   FM Park Evan USA 2397 0   4,0 32,0 34,0 14,00
26 32     Bernard Jacques FRA 2122 0   4,0 30,5 33,0 14,00
27 23   FM Chkhaidze Nikoloz GEO 2301 0 Guria 4,0 29,0 31,0 11,50
28 33   WIM Kovacs Klara HUN 2117 0   4,0 28,0 30,5 11,50
29 30     Dukic Zachary CAN 2226 0   3,5 33,5 35,5 12,75
30 25   FM Mouhamad Joachim FRA 2297 0   3,5 32,5 34,5 10,25