मेलबर्न : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र के लिए मुंबई इंडियंस द्वारा रिकॉर्ड रुपयों में खरीदे जाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर कैमरन ग्रीन ने कहा कि वह 5 बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस से जुडऩे के कारण उत्साहित हैं वह खुद को ‘पिंच’ कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को शुक्रवार को कोच्चि में चल रही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी में 5 बार के चैम्पियन मुंबई इंडियंस (एमआई) ने 17.5 करोड़ रुपए में खरीदा।
ग्रीन ने कहा कि मैं खुद को चिकोटी काट रहा हूं कि यह सब हुआ है। अपने लिए नीलामी में इतना उत्साह देखना बहुत अजीब लग रहा है। मैं बता नहीं कर सकता कि मैं कितना घबराया हुआ था। जब अंतिम कॉल आई तो मैं कांप रहा था। मैं आईपीएल का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं। इसका हिस्सा बनना अच्छा है।
ऑलराऊंडर ग्रीन ने कहा कि ने कहा कि मुंबई इंडियंस प्रतियोगिता के पावरहाउस में से एक है इसलिए मैं उनके साथ जुड़कर बहुत विनम्र महसूस कर रहा हूं। मैं अगले साल वहां पहुंचने का इंतजार नहीं कर सकता। युवा ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर के लिए मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ने बोली लगाई थी। लेकिन अंत में ग्रीन को 17.5 करोड़ में मुंबई ने अपने साथ जोड़ लिया।