Sports

खेल डैस्क : भारतीय क्रिकेटर ऋतुराज गायकवाड़ ने गुवाहाटी के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में शतक लगाकर टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। ऋतुराज इसके साथ ही ऐसे पहले भारतीय क्रिकेटर हो गए हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाया है। ऋतुराज के लिए यह शतक 28 नवंबर के दिन आया जोकि उनके लिए पहले से ही खास है। इसी तारीख पर पिछले साल उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट खेलते हुए 159 गेंदों पर नाबाद 220 रन जड़े थे। ऐसा कर वह लिस्ट ए में दोहरा शतक लगाने वाले प्लेयरों की यूनीक लिस्ट में भी शामिल हो गए थे। अब ऋतुराज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 57 गेंदों पर ही 123 रन बनाकर अपना नाम इतिहास में दर्ज करवा लिया।

बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो

 

 


दिग्गजों ने की तारीफ

 

 


युवराज के रिकॉर्ड के करीब पहुंचे
ऋतुराज आखिरी तीन ओवरों में और भी खतरनाक हो गए। उन्होंने 13 गेंदों पर 52 रन बनाए। इससे पहले 2007 में युवराज सिंह ने बतौर भारतीय बल्लेबाज आखिरी 3 ओवरों में 14 गेंद खेलकर 54 रन बनाए थे। वह इस यूनीक लिस्ट में अभी भी पहले नंबर पर हैं। विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी 15 गेंदों पर 45 रन बनाकर तीसरे स्थान पर हैं। तो हांगकांग के खिलाफ 13 गेंदों पर 41 रन बनाकर सूर्यकुमार यादव चौथे तो श्रेयस अय्यर श्रीलंका के खिलाफ 14 गेंदों पर 40 रन बनाकर पांचवें स्थान पर हैं। 

 

Brilliant century, 28 november Special day, Rituraj Gaikwad, ind vs aus, team india, cricket news, शानदार शतक, 28 नवंबर विशेष दिन, ऋतुराज गायकवाड़, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, टीम इंडिया, क्रिकेट समाचार

 


टी20 आई में भारत के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
126* - शुभमन गिल बनाम न्यूजीलैंड, अहमदाबाद, 2023
123* - रुतुराज गायकवाड़ बनाम ऑस्ट्रेलिया, गुवाहाटी, 2023
122* - विराट कोहली बनाम अफगानिस्तान, दुबई, 2021
118 - रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका, इंदौर, 2023
117 - सूर्यकुमार यादव बनाम इंग्लैंड, नॉटिंघम, 2022

 

टीमों की प्लेइंग-11
भारत :
यशस्वी जयसवाल, रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, अवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा।
ऑस्ट्रेलिया : ट्रैविस हेड, आरोन हार्डी, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर/कप्तान), नाथन एलिस, जेसन बेहरेनडॉर्फ, तनवीर सांघा, केन रिचर्डसन।