Sports

कैलिफोर्नियाः WWE के उस दिग्गज रैसलर का देहांत हो गया, जिसे देख कभी विरोधी रैसलर डर के मारे रिंग छोड़कर भाग जाते थे। यह रैसलर कोई आैर नहीं बल्कि बिग वैन वेडर थे। 

63 साल के इस रैसलर की मौत की 18 जून को हुई थी, जिसकी जानकारी उनके बेटे ने अपने पिता के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के माध्यम से दी थी। 90 के दशक का यह मॉन्सटर रेसलर लंबे समय से बीमारी से जूझ रहा था। उनके बड़े बेटे जेसी व्हाइट ने बताया कि वह लंबे समय से निमोनिया से ग्रसित थे। इसी बीच दिल की धड़कने ने उनका साथ छोड़ दिया और उनकी मुत्यु हो गई।
PunjabKesari

रिंग छोड़कर भागते थे रैसलर
रेसलर वेडर ने WWE में भी लंबे समय तक अपनी बादशाहत को कायम रखा। 90 के दशक में इस रेसलर का रिंग में इतना खौफ था कि बड़े से बड़े धुरंधर भी रिंग छोड़कर भाग जाते थे। वेडर ने अपने जमाने में कई बड़ी चैंपियनशिप जीती थीं।WWE के रिंग में वेडर का सामना कई बार अंडरटेकर, स्टोन कोल्ड और केन जैसे बड़े रेसलर से हो चुका था। वेडर ने ऑल जापान प्रो रेसलिंग, न्यू जापान प्रो रेसलिंग और यूनिवर्सल रेसलिंग फेडरेशन द्वारा आयोजित की गई चैंपियनशिप पर भी कब्जा जमाया था।

देखें वीडियो-