Sports

खेल डैस्क : भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया ने कॉमनवैल्थ गेम्स की 65 किलोग्राम वर्ग स्पर्धा में कनाडा के लचलान मैकनीला को हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। यह बजरंग का कॉमनवैल्थ इतिहास का तीसरा मेडल है। वह 2014 में सिल्वर तो 2018 में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। अब दोबारा मेडल जीतकर वह हैट्रिक लगा चुके हैं। बजरंग ने फाइनल मुकाबले में मैकनीला को बढ़त बनाने का मौका नहीं दिया। पहले राऊंड में 4-0 से आगे होने के बाद उन्होंने अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए गोल्ड अपने नाम कर लिया। 


65 किलोग्राम वर्ग में बजरंग के मुकाबले
राऊंड 16 (जीत) : बजरंग की ताकत के आगे नाउरू के लोव बिंघम टिक ही नहीं पाए। भारतीय पहलवान ने अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए लोव को चित करने में देर नहीं लगाई। 

क्वार्टरफाइनल (जीत) : मॉरिशियस के जीन बंडौ के खिलाफ मैच भी बजरंग के लिए काफी आसान रहा। बंडौ को मैट से बाहर धकेलने के बाद पहलवान ने उनके कंधे मैट से लगाने में देर नहीं लगाई। 

सेमीफाइनल (जीत) : इंगलैंड के जॉर्ज राम तो बजरंग की स्पीड के आगे टिक ही नहीं पाए और महज 30 सैकेंड में चित्त हो गए। भारतीय पहलवान ने अंग्रेज पहलवान को खुद पर हावी होने का एक भी मौका नहीं दिया।

फाइनल (जीत) : फाइनल में कनाडा के लचलान मैकनीला भारतीय पहलवान बजरंग के आगे थे। बजरंग ने पहले ही राऊंड में 4-0 की लीड बना ली थी। इसके बाद कनाडाई पहलवान बजरंग से पार नहीं पा पाए।  फाइनल तक स्कोर 7-2 रहा।

Bajrang Punia, wrestling 65 kg category, Commonwealth Games, CWG 2022, Wrestling news in hindi, बजरंग पुनिया, कुश्ती 65 किग्रा वर्ग, राष्ट्रमंडल खेल, राष्ट्रमंडल खेल 2022, कुश्ती समाचार हिंदी में

बजरंग की उपलब्धियां
ओलिम्पिक खेल

कांस्य पदक - टोक्यो 2020, 65 किग्रा

विश्व चैंपियनशिप
रजत पदक - बुडापेस्ट 2018, 65 किग्रा
कांस्य पदक - बुडापेस्ट 2013, 60 किग्रा
कांस्य पदक - नूर-सुल्तान 2019, 65 किग्रा

एशियाई खेल
स्वर्ण पदक - जकार्ता 2018, 65 किग्रा
रजत पदक - इंचियोन 2014, 61 किग्रा

राष्ट्रमंडल खेल
स्वर्ण पदक - बर्मिंघम 2022, 65 किग्रा
स्वर्ण पदक - गोल्ड कोस्ट 2018, 65 किग्रा
रजत पदक - ग्लासगो 2014, 61 किग्रा

एशियाई चैम्पियनशिप
स्वर्ण पदक - नई दिल्ली 2017, 65 किग्रा
स्वर्ण पदक - शीआन 2019, 65 किग्रा
रजत पदक - अस्ताना 2014, 61 किग्रा
रजत पदक - नई दिल्ली 2020, 65 किग्रा
रजत पदक - अलमाटी 2021, 65 किग्रा
रजत पदक - उलानबटोर 2022, 65 किग्रा
कांस्य पदक - नई दिल्ली 2013, 60 किग्रा
कांस्य पदक - बिश्केक 2018, 65 किग्रा