Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ IPL 2026 के मैच में फॉर्म में वापसी करते हुए नाबाद 74 रन बनाए। इस दौरान गायकवाड़ ने 49 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है जो वह कभी नहीं बनाना चाहते होंगे। गायकवाड़ IPL में CSK के लिए सभी धीमी अर्धशतकीय पारियां खेलने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं। 

गायकवाड़ ने अपनी पारी के दौरान 60 गेंदों का सामना किया और कुल 74 रन बनाए जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे। यह IPL में CSK के लिए सबसे धीमे अर्धशतक में से एक बन गया। इससे पहले ड्वेन स्मिथ और मुरली विजय भी 49 गेंदों पर अर्धशतक लगा चुके हैं। विजय ने 50 गेंदों पर CSK के लिए अर्धशतक लगाया है। मैथ्यू हेडन ने 51 गेंदों पर अर्धशतक लगाया है जबकि CSK के लिए IPL में सबसे स्लो अर्धशतक पार्थिव पटेल ने 53 गेंदों पर लगाया है। 

IPL में CSK के लिए सबसे स्लो फिफ्टी बनाने वाले खिलाड़ी 

53 पार्थिव पटेल बनाम पंजाब किंग्स, चेन्नई 2010
51 मैथ्यू हेडन बनाम मुंबई इंडियंस, गकेबेरहा 2009
50 M विजय बनाम पंजाब किंग्स, मोहाली 2013
49 मुरली विजय बनाम राजस्थान रॉयल्स, जयपुर 2013
49 ड्वेन स्मिथ बनाम मुंबई इंडियंस, वानखेड़े 2014
49 ऋतुराज गायकवाड़ बनाम गुजरात टाइटंस, चेन्नई 2026 

IPL में ऋतुराज गायकवाड़ 

गायकवाड़ ने अभी तक कुछ 178 रन बनाए जिसमें अगर आज की पारी के 74 रन निकाल दिए जाएं तो उन्होंने 7 पारियों में कुल 104 रन बनाए थे जिसमें पंजाब किंग्स के खिलाफ 28 रन का स्कोर उनका हाईएस्ट था। ओवरऑल बात करें तो 79 IPL मैचों की 78 इनिंग्स में गायकवाड़ ने 2680 रन बनाए हैं जिसमें 108 उनका हाइएस्ट है। यह स्कोर 38.84 की औसत और 136.25 की स्ट्राइक रेट से आए। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 21 अर्धशतक भी लगाए।