स्पोर्ट्स डेस्क: IPL 2026 में Chennai Super Kings और Mumbai Indians के बीच होने वाले अहम मुकाबले से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर Mohammad Kaif ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 'कागज पर मुंबई इंडियंस की टीम ज्यादा मजबूत नजर आती है।' उनके अनुसार 'टीम में कई मैच विनर और अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं, जो किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं।'
'फॉर्म चिंता का विषय, लेकिन खतरनाक है MI'
कैफ ने मुंबई की मौजूदा फॉर्म पर भी सवाल उठाए। उन्होंने माना कि 'टीम लगातार मैच जीतने में नाकाम रही है, जो एक बड़ी चिंता है।' हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि 'अगर मुंबई अपनी क्षमता के अनुसार खेलती है, तो उसे रोक पाना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होगा।'
'CSK की बल्लेबाजी एक खिलाड़ी पर निर्भर'
दूसरी ओर, Chennai Super Kings की बल्लेबाजी को लेकर कैफ ने साफ कहा कि टीम काफी हद तक Sanju Samson पर निर्भर रही है। उनका मानना है कि अगर बाकी बल्लेबाज जिम्मेदारी नहीं लेते, तो टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
हालिया प्रदर्शन ने बढ़ाई CSK की टेंशन
चेन्नई सुपर किंग्स अपने पिछले मुकाबले में Gujarat Titans से हारकर आ रही है, जहां टीम सिर्फ 158 रन ही बना सकी थी। बल्लेबाजी पूरी तरह विफल रही और विपक्षी टीम ने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। इस हार के बाद टीम पर दबाव बढ़ गया है।
243 रन बनाकर भी हार गई मुंबई
वहीं Mumbai Indians भी अपने पिछले मैच में Sunrisers Hyderabad के खिलाफ 243 रन बनाने के बावजूद हार गई थी। गेंदबाजी में कमजोरी साफ नजर आई और टीम को छह विकेट से हार झेलनी पड़ी। ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम हो गया है।