Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: IPL 2026 के लीग स्टेज मुकाबले खत्म होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज एस बद्रीनाथ ने अपनी बेस्ट प्लेइंग-12 चुनी है। हालांकि उनकी टीम में सबसे बड़ा चौंकाने वाला फैसला विराट कोहली को बाहर रखना रहा। RCB के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इस सीजन 557 रन बनाए, लेकिन इसके बावजूद बद्रीनाथ ने उन्हें अपनी टीम में जगह नहीं दी। उनकी इस टीम को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

वैभव सूर्यवंशी और शुभमन गिल को चुना ओपनर

एस बद्रीनाथ ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को शुभमन गिल के साथ ओपनिंग के लिए चुना है। वैभव ने इस सीजन 232 की विस्फोटक स्ट्राइक रेट से 583 रन बनाए हैं। वहीं गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल के नाम 616 रन दर्ज हैं। तीसरे नंबर पर ऑरेंज कैप होल्डर साई सुदर्शन को जगह मिली है। उन्होंने लीग स्टेज में 638 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया। चौथे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन और पांचवें नंबर पर RCB कप्तान रजत पाटीदार को रखा गया है।

बद्रीनाथ ने चुना मजबूत ऑलराउंड अटैक

ऑलराउंडर्स के तौर पर बद्रीनाथ ने क्रुणाल पांड्या, सुनील नरेन और राशिद खान को टीम में शामिल किया है। ये तीनों खिलाड़ी गेंद और बल्ले दोनों से मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। राशिद खान इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर रहे हैं, जबकि क्रुणाल और नरेन ने किफायती गेंदबाजी से टीमों को काफी परेशान किया।

तेज गेंदबाजी में भुवी, आर्चर और रबाडा पर भरोसा

तेज गेंदबाजी विभाग में बद्रीनाथ ने पर्पल कैप होल्डर भुवनेश्वर कुमार, जोफ्रा आर्चर और कगिसो रबाडा को चुना है। चौथे तेज गेंदबाज के लिए वह प्रिंस यादव और कार्तिक त्यागी के बीच उलझे नजर आए। उन्होंने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स के अकील हुसैन को चुना। अकील ने इस सीजन 7 मैचों में 8 विकेट लिए और शानदार इकॉनमी से गेंदबाजी की।

एस बद्रीनाथ की IPL 2026 प्लेइंग-12

वैभव सूर्यवंशी, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हेनरिक क्लासेन, रजत पाटीदार, क्रुणाल पांड्या, सुनील नरेन, भुवनेश्वर कुमार, जोफ्रा आर्चर, कगिसो रबाडा, प्रिंस यादव / कार्तिक त्यागी। इम्पैक्ट प्लेयर: अकील हुसैन।