सैमसन (तुर्की) : तीरंदाजी विश्व कप फाइनल्स में भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में लिजा उनरू को पछाड़कर कांस्य पदक जीत लिया है। दोनों तीरंदाज 5 सेट के खत्म होने पर 5-5 की बराबरी पर थीं। शूटआफ में फिर से दोनों ने 9 अंक जुटाए। लेकिन क्योंकि दीपिका ने केंद्र के निकट निशाना लगाया था ऐसे में वह कांस्य पदक जीतने में कामयाब हो गईं। दीपिका विश्व कप फाइनल्स में 5वीं कोई मैडल जीती है। इससे पहले चार बार रजत पदक जीत चुकी है।
दीपिका ने कहा, ‘‘मैं पहली बार बिना कोच के इतने बड़े टूर्नामेंट में खेल रही हूं। लेकिन खुश हूं। जितना कठिन टूर्नामेंट होता है, उतना ही बेहतर हम होते हैं। शूटआफ तनावपूर्ण रहा। इस बारे में उन्होंने कहा- अधिकतर मैं शूटआफ में हार जाती हूं इसलिए मैं थोड़ी तनाव में थी। लेकिन मैंने खुद से कहा कि जो भी नतीजा होगा मैं स्वीकार करूंगी। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगी। मैं अपने तीरों से संतुष्ट थी। उन्होंने कहा- एशियाई खेलों से पहले मुझे डेंगू हो गया था, जिससे मैं कमजोर हो गई थी। लेकिन एशियाई खेलों के बाद मैंने 15 दिन का ब्रेक लिया और यहां आई। मैं कांस्य पदक से खुश हूं। काश मैं इसे रजत या फिर स्वर्ण में बदल पाती।